Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में एबुलेंस सायरन बजाती रही पुलिस देखती रही:हीट होकर जल गई कार; नो एंट्री से फंसे बीमार बुजुर्ग; IPL के दौरान व्यवस्था फेल

April 2, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। शहीद पथ पर गाड़ियां रेंगती रहीं। 5 किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को 6 से 7 घंटे लग गए। जाम में फंसी एक गाड़ी में आग लग गई। बताया गया कि गाड़ी लगातार स्टार्ट होने के कारण हीट हो गई थी।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

10 मिनट के सफर को लोगों ने 3 घंटे में तय किया। कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं लेकिन जिम्मेदार कुछ कर नहीं सके। व्यवस्था के लिए लगाई गई ट्रैफिक पुलिस अनजान व्यवस्था से अनजान थी। इस दौरान कई लोग हाथ में टिकट लेकर मोबाइल में मैच देखते रहे। कुछ लोग वाहनों को रोड के किनारे खड़ीकर पैदल स्टेडियम पहुंचे।

अचानक बढ़ा ट्रैफिक का दबाव

इकाना स्टेडियम में मंगलवार को शाम 7.30 बजे आईपीएल मैच पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। पुलिस प्रशासन ने किसी तरह की लोगों को दिक्कत न हो इसके लिए तीन घंटे पहले से एंट्री रखी। स्टेडियम की तरफ आने वाले 8 रास्तों को डायवर्ट किया। इसके बावजूद शाम 4 बजे से ट्रैफिक का दबाव ऐसा बढ़ा कि पुलिस प्रशासन संभाल नहीं पाया।

div class=”f3e032cb “आईपीएल मैच के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई।div
div class=”f46ba790″आईपीएल मैच के कारण शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई।div
divdiv

एबुलेंस सायरन बजाती रही पुलिस देखती रही

स्टेडियम के दोनों तरफ चार-चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। जिन लोगों को मैच देखने नहीं जाना था वो भी अव्यवस्था के बीच फंसे रहे। जाम में फंसी एबुलेंस यूपी 32 वाईएन 6631 का सायरन बजाता रहा लेकिन सामने खड़े ट्रैफिक कर्मी भी कुछ न कर सके। हालांकि लोगों की सूझ बूझ के बाद एबुलेंस को निकाला गया।

div class=”f3e032cb “10 मिनट के सफर को लोगों ने 3 घंटे में तय किया, कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं।div
div class=”f46ba790″10 मिनट के सफर को लोगों ने 3 घंटे में तय किया, कई एम्बुलेंस भी फंसी रहीं।div
divdiv

बड़े वाहनों की नो एंट्री, फिर भी दौड़ते रहे

पुलिस ने जब रूट डायवर्जन लागू किया तो स्पष्ट लिखा-बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। इसके बाद भी शहीद पथ पर बड़े वाहनों की एंट्री जारी रही। शहीद पथ पर लगे जाम की वजह से मलेशेमऊ पुलिस चौकी के सामने रैंप पर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। मलेशेमऊ चौकी से खरगापुर तहसील तक जाम लगा रहा।

div class=”f3e032cb “बड़े वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध था लेकिन कई वाहन दिखाई पड़े।div
div class=”f46ba790″बड़े वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध था लेकिन कई वाहन दिखाई पड़े।div
divdiv

जबरन काटे नो पार्किंग चालान

मलेशेमऊ चौकी के आसपास रोड के किनारे जो लोग टू ह्वीलर और फोर ह्वीलर पार्क किए थे, उन गाड़ियों के नो पार्किंग के चालन भी काटे गए। इधर शहीद पथ से आने वाले वाहनों को अहिमामऊ चौराहे पर बैरिकेटिंग लगाकर रोक दिया गया। वाहन चालकों को सुल्तानपुर रोड पर एचसीएल चौराहे से करीब डेढ़ किलोमीटर यू-टर्न लेकर लौटना पड़ा। इस वजह से सुल्तानुपर रोड से अहिमामऊ की तरफ आने वाले रास्ते पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही।

div class=”f3e032cb “बीच जाम में फंसी एंबुलेंस।div
div class=”f46ba790″बीच जाम में फंसी एंबुलेंस।div
divdiv

सुशांत गोल्फ सिटी में रहने वाले हुए परेशान

आईपीएल मैच के दौरान शहीद पथ पर लगने वाले जाम से सबसे ज्यादा सुशांत गोल्फ सिटी या उससे आगे जाने वाले लोग परेशान हुए। मलेशेमऊ चौकी पर लगे जाम की वजह से लोगों को अपने घर जाने वाली गली में मुड़ने के करीब आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। अहिमामऊ से यू-टर्न लेकर अपने घर व अपार्टमेंट जाने वाले लोगों को भी सुल्तानपुर रोड पर डेढ़ किलोमीटर का लंबा यू-टर्न लेना पड़ा।

div class=”f3e032cb “घर जाने की जद्दोजहद में अंडर पास लग गया लंबा जाम।div
div class=”f46ba790″घर जाने की जद्दोजहद में अंडर पास लग गया लंबा जाम।div
divdiv

ऑटो से लौट रहे बीमार बुजुर्ग नो एंट्री में फंसे

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहने वाली शांति सिंह ने बताया कि वह अपने बीमार पिता संत विजय सिंह (78) को दिखाने हनीमैन चौराहे के पास संजीविनी अस्पताल बेटे अहान के साथ गईं थीं। वहां से लौटते वक्त पुलिसकर्मियों ने ऑटो मलेशेमऊ चौकी से शहीद पथ पर नहीं जाने दिया।

पुलिसकर्मियों का कहना था- ऑटो पूरी तरह प्रतिबंधित है। शांति ने परेशान होकर ओला बुक करनी चाही तो बुक नहीं हो रही थी। करीब आधा घंटे फंसे रहने के बाद उन्होंने डायल-112 पर कॉल करके मदद मांगी। तब अधिकारियों के निर्देश पर उन्हें बीमार पिता को ऑटो से जाने दिया।

div class=”f3e032cb “बुजुर्ग ऑटो में बैठकर घर जाने का इंतजार करते रहे।div
div class=”f46ba790″बुजुर्ग ऑटो में बैठकर घर जाने का इंतजार करते रहे।div
divdiv

एक तरफ से एंट्री देने पर बढ़ा दबाव

इकाना स्टेडियम जाने का एक ही रास्ता खोला गया। सभी गाड़ियां अहिमामऊ से गोमतीनगर विस्तार स्थित मलेशेमऊ अंडरपास से होते हुए आ रही थी। जिसकी वजह से ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। लोग मैच देखने के चक्कर में मलेशेमऊ चौकी के आस-पास अपनी गाड़ियों को बेतरतीब पार्क करके चले गए।

बड़ी गाड़ियों के प्रतिबंध के बावजूद शहीद पथ पर बिना रोक-टोक दौड़ते दिखे। मैच देखने वाले 60 प्रतिशत अपनी निजी कारों से पहुंचे। जिसकी वजह से रोजाना की क्षमता से ट्रैफिक लोड ज्यादा हो गया। जल्दबाजी के चक्कर में लोगों ने शहीद पथ से नीचे सर्विस लेन पर उतारी गाड़ियां। वापस शहीद पथ चढ़ने पर फंसने लगी गाड़ियां।

एक साथ कई घटनाओं से बढ़ा लोड

डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि स्टेडियम में मैच देखने के लिए करीब 45 हजार लोग पहुंचे थे। इसके साथ ही रोजाना का ट्रैफिक भी था। इस दौरान अलग-अलग दिक्कतें भी हुई। बीच सड़क पर सिटी बस खराब हो गई। वहीं एक जगह कार में आग लग गई। जिसकी वजह से तुरंत ट्रैफिक डायवर्सन कराना पड़ा। जिसकी वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक संचालन में व्यवधान हुआ था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें