Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में पार्क में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने व्यापारी की पिटाई कर दी। व्यापारी दुकान बंद करके घर जा रहे थे।

April 7, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div

लखनऊ में पार्क में शराब पीने से मना करने पर दबंगों ने व्यापारी की पिटाई कर दी। व्यापारी दुकान बंद करके घर जा रहे थे। तभी रास्ते में परिचित का कॉल आग। जिससे बातचीत करने के लिए रुक गए। वहीं पर कुछ युवक शराब पीकर गाली गलौज कर रहे थे। इस पर उन्होंने मना किया तो पिटाई कर दी। पीड़ित ने शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

तालकटोरा आलमनगर केतन विहार सरीपुरा निवासी पंकज साहू ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे वो दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। 10 नंबर ट्यूबवेल के पास एमआईएस चौराहे स्थित पार्क में कुछ युवक शराब पी रहे थे और आपस में गाली गलौज कर रहे थे।

दबंग बोले- नाम से पूरा राजाजीपुरम कांपता है

पंकज ने युवकों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से मना किया। इस बात पर आरोपी युवक भड़क गए और बहसबाजी करने लगे। गाली देने से मना करने पर व्यापारी की पिटाई शुरू कर दी। दबंगों की पिटाई से व्यापारी की आंख, मुंह और नाक में गंभीर चोट आई।

पंकज का कहना है कि मारपीट के दौरान एक युवक अपना नाम अमर निगम लेकर चिल्ला रहा था। साथ ही कह रहा था कि पूरा राजाजीपुरम कांपता है। मारपीट होती देख स्थानीय लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले।

तालकटोरा थाने में शिकायत

पंकज ने शनिवार को अमन और अन्य लड़कों के खिलाफ तालकटोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष नशे में थे। घायल का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें