
सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर की गई टिप्पणी के विरोध में क्षत्रिय समाज ने मोर्चा खोल दिया है। लखनऊ के 1090 चौराहे पर सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में क्षत्रिय संगठन इकट्ठा हुए हैं। सभी गांधी प्रतिमा हजरतगंज तक कूच कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए चौराहे पर भारी पुलिस तैनात है।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन को सबक सिखाने के लिए हो रहे इकट्ठा- अवनीश सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
पत्थर को भी कर दे पानी, जय भवनी-जय भवनी की नारेबाजी
लखनऊ के 1090 चौराहा पर भारी पुलिस तैनात

