Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ में एकतरफा प्यार में युवती को मारी गोली:अपने साथी के साथ पहुंचा युवक, भाई से बातचीत करने से था नाराज

By admin · April 10, 2025 · 1 min read

लखनऊ के पारा इलाके में बुधवार देर रात इकतरफा प्यार के चलते सिरफिरे ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती को घर में घुसकर गोली मार दी। गोली युवती के पेट में लगी। जिसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। चीख पुकार सुनकर इलाके के लोग एकत्रित हो गए। मौका पाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पारा के हंसखेड़ा इलाके में रहने वाली युवती प्रियंका यादव (24) से मोहल्ले के रहने वाले सतीश यादव उर्फ डैनी इकतरफा प्यार करता था। सतीश ने कई बार बातचीत की कोशिश की लेकिन प्रियंका उसको पसंद नहीं करती थी। प्रियंका की सतीश के भाई संदीप से दोस्ती थी। इस बात को लेकर सतीश प्रियंका से रंजिश रखने लगा।

दरवाजा खोलते ही झोंका फायर

बुधवार रात करीब 11ः45 बजे सतीश बाइक से अपने साथी के साथ प्रियंका के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर प्रियंका ने गेट खोल दिया। तभी सतीश ने मारने के इरादे से उस पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे प्रियंका के पेट में लगी। जिससे वो लहुलूहान हालत में गिर गई।

गोली की आवाज सुनाकर इलाके में भीड़ जमा हो गई। मौका पाकर आरोपी भाग निकले। प्रियंका को गंभीर हालत में उसके भाई व संदीप ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

और खबरें