राजधानी लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा:2 छात्र गुट भिड़े; 4 का सिर फटा-6 घायल, कैंपस में PAC तैनात

Date:

लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने हंगामा किया। वर्चस्व को लेकर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। इसमें चार छात्रों के सिर फट गए, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि डेढ़ बजे के करीब अचानक छात्रों के बीच बवाल शुरू हुआ। एक छात्र को घेर कर कुछ छात्रों ने पीट दिया। इस बीच दूसरे गुट के तरफ से भी कई छात्र पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर 100 से ज्यादा छात्र इकट्‌ठा हो गए और मारपीट शुरू हो गई।

लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने हंगामा किया।
लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने हंगामा किया।
वर्चस्व को लेकर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए।
वर्चस्व को लेकर दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए।
LU में बवाल के बाद भारी पुलिस बल तैनात है।
LU में बवाल के बाद भारी पुलिस बल तैनात है।

घायल छात्र बलरामपुर अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने बताया कि LU के सोशल साइंस डिपार्टमेंट और हबीबुल्लाह हॉस्टल के छात्रों के बीच झगड़ा हुआ। करीब घंटे भर तक माहौल बिगड़ा रहा। इस दौरान कैंपस से लेकर हनुमान सेतु तक मारपीट हुई। इसमें शिवम कुमार सिंह, आलोक मिश्रा और लक्ष्य दुबे समेत आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। घायलों को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए बवाल में पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन छात्र घायल हुए।
लखनऊ विश्वविद्यालय में हुए बवाल में पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन छात्र घायल हुए।

कुलपति ने बुलाई बैठक

घटना के बाद प्रोक्टोरिल बोर्ड के सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं। पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने बैठक बुलाई है। बैठक में प्रोक्टोरिल बोर्ड के सदस्यों के अलावा पुलिस चौकी प्रभारी भी मौजूद हैं।

जांच समिति का गठन

LU प्रवक्ता प्रो दुर्गेश श्रीवास्तव दो छात्र गुटों में संघर्ष की सूचना पाते ही चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश द्विवेदी की अगुवाई में प्रोक्टोरियल बोर्ड तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया। एक गुट ने कुलानुशासक कार्यालय को अपनी शिकायत दी है। जबकि दूसरे गुट ने संबंधित थाने पर अपनी शिकायत दी है। एक जांच समिति बनाकर घटना की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...