Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका मोतीपुर पुलिस के आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कार

April 10, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच/मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के शव मिलने पर परिजनों ने हत्या की अशंका जताई थी पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को युवक का शव जब घर पंहुचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार को रोककर हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे काफी मान मनौव्वल के बाद मोतीपुर पुलिस के आश्वासन के बाद युवक का अंतिम संस्कार ब्रहस्पतिवार को किया गया है।

थाना मोतीपुर क्षेत्र के चौधरी गांव निवासी रोहित गुप्ता सोमवार को घर से निकला था जिसका शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था युवक का शव देख परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की थी और हत्या का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की थी मोतीपुर पुलिस ने

युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा था बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक रोहित गुप्ता का शव जब उसके गांव पहुंचा तो परिजनों एवं रिश्तेदार के साथ सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये और मुकदमा दर्ज करने तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार करने से रोक दिया और मोतीपुर पुलिस से मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने पर अड गये।

जिसपर थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद कुमार चौरसिया पुलिस टीम पूरी रात परिजनों को मनाने में जुटे रहे। काफी मान मनौव्वल तथा पुलिस के आश्वासन देने के बाद गुरुवार की सुबह युवक का अंतिम संस्कार किया गया युवक के पिता राम सनेही ने अपने पुत्र को मुखाग्नि दी। जिसके बाद मोतीपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें