Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

तेंदुए के हमले में तीन लोग हुए घायल दो लोगो को मेडिकल कॉलेज किया गया रिफर।

April 11, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मिहींपुरवा बहराइच /कतरनिया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र में जंगली जानवरों के हमले के साथ वन्य जीवों के मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

हिंसक जानवरों के हमले बढ़ते ही जा रहे है। शुक्रवार को सुजौली क्षेत्र में हुए तेंदुए के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पूरा मामला बहराइच जनपद के कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज का ग्राम पंचायत सुजौली के गोड़ियाना बेलवा तीर बेलवा गांव का है।

जहां पर शुक्रवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे चंद्रिका पर अचानक घात लगाकर बैठे तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को हमला करते देखा उनको बचाने गीता देवी और धर्मेंद्र भी आ गए इस दौरान तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हमले में चिल्लाने की आवाज सुन आसपास मौजूद गांव वाले भी आ गए।

जिस पर तेंदुआ पास में ही मौजूद नाले के अंदर छुप गया। तेंदुए के हमले में घायल हुए तीनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर कर दिया गया है. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।

घटना के सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी सुजौली हरीश सिंह की टीम वन विभाग से वन दरोगा राघवेंद्र कुमार,मुंशी उमर, वाचर विकास राजपूत मौके पर पहुंचे.इस दौरान मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी सुजौली रेंज रोहित यादव ने बताया कि तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हुए हैं सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया वहीं नाले में मौजूद तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और टीम को बुलाया गया है घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें