Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

By admin · April 15, 2025 · 1 min read

लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों की पहचान झब्बू और बाबूराम के रूप में हुई। झब्बू पर 16 और बाबूराम पर 18 मुकदमे दर्ज हैं।

मुठभेड़ के दौरान एसीपी रजनीश वर्मा थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर मौजूद थे। घायल बदमाशों को इलाज के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।
इस बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी।
दूसरे बदमाश के भी दाहिने पैर में गोली लगी। इन्हें झाड़ियों से बाहर लाया गया।
दूसरे बदमाश के भी दाहिने पैर में गोली लगी। इन्हें झाड़ियों से बाहर लाया गया।
गोली लगने के बाद बदमाश बेहोश हो गया।
गोली लगने के बाद बदमाश बेहोश हो गया।

पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया- मुखबिर से सूचना मिली की अभियुक्त झब्बू और बाबूराम नगराम के मीरख नगर रोड पर देखे गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम बताए स्थान पर पहुंची। तभी दो बाइक से बदमाश आते दिखे। पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल घुमा कर मीरख नगर रोड की तरफ भागे। पुलिस टीम ने पीछा किया।

उन्होंने बताया- 2 बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायर कर दिया। जवाबी फायर में दोनों के पैर में गोली लग गई। दोनों बाइक सहित रोड पर गिर गए। इसके अलावा घटनास्थल से भाग रहे लहरपुर निवासी अभिलाख और दम्मन बेलवा निवासी शिबू उर्फ विकास को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

दो बाइक, दो तमंचे बरामद

पुलिस ने बताया है कि आरोपियों पर 25 हजार रुपए का इनाम है। दो बाइकें, दो तमंचे बरामद हुए हैं। मोहनलालगंज के भेदुवा में किसान के घर इन चारों बदमाशों ने डकैती डालने का प्रयास किया था। निगोहां और नगराम थाना क्षेत्रो में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

और खबरें