Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी में छेड़छाड़ के बाद ब्यूटीशियन की हत्या:पति बोला- शादी में मेहंदी लगाने के लिए बुलाया; रास्ते में चाकुओं से गोदा-कार से कुचला

By admin · April 18, 2025 · 1 min read

मृतक छाया। - Dainik Bhaskar

लखनऊ के बंथरा इलाके में ब्यूटीशियन की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। पति ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी को तीन युवक शादी पार्टी में मेहंदी लगाने ले गए थे। तीनों ने उससे छेड़छाड़ की, विरोध करने पर चाकू से गोदा और कार से कुचल कर मार डाला। घटना गुरुवार देर रात की है।

बताया गया छाया बंथरा के लोनहा में पति मोनीलाल उर्फ सूर्या और 3 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। गुरुवार रात करीब 1 बजे उन्नाव के अजय और विकास एक अन्य साथी के साथ स्विफ्ट कार से आए। उन्होंने बंथरा के रामदासपुर में अपने साले सुधांशु की शादी में मेहंदी लगाने को कहा। छाया अपनी चचेरी बहन पलक के साथ कार में बैठी।

यह तस्वीर छाया की है।
यह तस्वीर छाया की है।
यह तस्वीर उस कार की है, जिसमें छाया को बैठाकर ले जाया गया।
यह तस्वीर उस कार की है, जिसमें छाया को बैठाकर ले जाया गया।

चबूतरे से टकराकर पलटी कार

रामदासपुर के पास कार सड़क किनारे एक चबूतरे से टकराकर पलट गई। छाया गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छाया को सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सरोजनी नगर सीएचसी के बाहर परिजनों की भीड़।
सरोजनी नगर सीएचसी के बाहर परिजनों की भीड़।

पति बोला- छेड़छाड़ कर चाकुओं से गोदा

मृतक के पति मोनीलाल का आरोप है कि कार सवार अजय, विकास और आदर्श ने रास्ते में छाया के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर चाकुओं से कई वार किए। चबूतरे में टक्कर मारकर गाड़ी पलटा दी। जिससे छाया की नीचे दबकर मौत हो गई।

उन्होंने बताया- गाड़ी पलटने पर लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने देखा तीनों आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। साथ में छाया की चचेरी बहन पलक थी। उसे भी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

मोनी लाल ने बताया- आरोपियों ने पत्नी से छेड़छाड़ की फिर उसे चाकुओं से गोद दिया।
मोनी लाल ने बताया- आरोपियों ने पत्नी से छेड़छाड़ की फिर उसे चाकुओं से गोद दिया।

चचेरी बहन को जान से मारने की धमकी

मोनी लाल ने बताया- पलक ने अपने भाई रितिक को घटना की सूचना दी। रितिक से जानकारी पाकर खुद घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस को सूचना दी और घायल छाया को सरोजनी नगर सीएचसी पहुंचाया।

चचेरी बहन पलक ने बताया- तीनों आरोपियों ने हम लोगों से छेड़छाड़ की। इसके बाद कार पलटा दी।
चचेरी बहन पलक ने बताया- तीनों आरोपियों ने हम लोगों से छेड़छाड़ की। इसके बाद कार पलटा दी।

मां बोली- मेरी बेटी को मार दिया, उसे न्याय दिलाएं

मां सुमन ने बताया- मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गाड़ी में पांच लोग थे। मेरी बेटी को ही चोट लगी और किसी को खरोंच तक नहीं आई। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। उसको न्याय दिलाएं।

मृतक की मां सुमन ने कहा- मेरी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।
मृतक की मां सुमन ने कहा- मेरी बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है।

परिजनों का थाने पर हंगामा

घटना के बाद बड़ी संख्या में परिजन बंथरा थाने पहुंचे। यहां आरोपी युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने रेप और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए।

बंथरा थाने पर प्रदर्शन करते आक्रोशित परिजन।
बंथरा थाने पर प्रदर्शन करते आक्रोशित परिजन।
बंथरा थाने के बाहर बैठी महिलाएं।
बंथरा थाने के बाहर बैठी महिलाएं।

गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

बंथरा प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। मृतका की चचेरी बहन से भी पूछताछ की जाएगी। छेड़छाड़ और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

और खबरें