Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चिनहट इलाके में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसका रेप किया।

April 22, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”पुलिस आरोपी के विषय में जांच पड़ताल कर रही है। - Dainik Bhaskardiv
div class=”f46ba790″पुलिस आरोपी के विषय में जांच पड़ताल कर रही है।div
div class=”fe1b7d06″div

लखनऊ के चिनहट इलाके में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक ने उसका रेप किया। इस दौरान उससे 5.16 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। पीड़िता का कहना है कि दोनों की मैट्रिमोनियल साइट पर मुलाकात हुई थी।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

उसके बाद दोनों दुबई में साथ रहे। वहां से लौटकर आरोपी ने चिनहट में बिजनेस शुरू किया। यहीं पर उसने रेस्टोरेंट में रेप किया। चिनहट पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक और उसकी मां के विषय में जानकारी जुटा रही है।

शादी के लिए लड़का तलाश रहे थे परिजन

गुडंबा निवासी युवती के मुताबिक शादी के लिए परिजन लड़के की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आरव कौशिक नाम के युवक से उसकी मैट्रिमोनियल साइट से मुलाकात हुई। उसने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देकर दोस्ती की।

मुलाकात के बाद दोनों परिवार रिश्ते के लिए राजी हो गए। 2024 की शुरुआत में युवक की दुबई में नौकरी लग गई। आरोपी युवक ने युवती को भी दुबई बुलाने का दबाव डाला। वहां जाने पर पता चला कि आरव पहले से शादीशुदा है।

पत्नी को तलाक के लिए पैसे देने का बनाया बहाना

युवती का आरोप है कि आरव ने कहा कि पत्नी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। वकील को कुछ रुपए भेजने हैं। युवती ने शादी छुपाने की बात का विरोध किया। इस पर आरव और उसकी मां ने पत्नी से तलाक के बाद शादी करने की बात कही। इस दौरान मां-बेटे ने युवती से वकील को पैसे देने के नाम पर 5.16 लाख रुपए ले लिए।

दहेज के लिए 25 लाख रुपए मांगे

पीड़िता का आरोप है कि दिसंबर 2024 में दुबई से लौटकर चिनहट में एक रेस्टोरेंट खोला। जहां आरव ने उनके साथ कई बार दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरव और उसकी मां ने शादी के लिए 25 लाख रुपए की मांग रख दी।

मांग पूरी न होने पर आरव ने शादी करने से मना कर दिया। चिनहट पुलिस के मुताबिक युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें