लखनऊ में KKC का असिस्टेंट प्रोफेसर गिरफ्तार:प्रोफेसर की परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करता था, खुद को शिक्षा आयोग का अधिकारी बताता था

Date:

यूपी एसटीएफ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। - Dainik Bhaskar
यूपी एसटीएफ आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यूपी एसटीएफ ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले केकेसी के असिस्टेंट प्रोफेसर विपिन यादव को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी विपिन कुमार यादव अपना नाम बदलकर परीक्षा में बैठने वालों से संपर्क करता था। खुद को शिक्षा आयोग का अधिकारी बताया था। अनल यादव के नाम पर आधार कार्ड बनवा रखा था।

नौकरी के नाम पर पढ़े-लिखे लोगों को फंसाता था

एसटीएफ के मुताबिक, विपिन यादव को चिनहट मल्हौर रोड के पास से सोमवार तड़के पकड़ा गया। जौनपुर के गुंगराबाबद शाहपुर निवासी विपिन यादव लखनऊ के गोमती इन्क्लेव अवध विहार योजना में रह रहा था। उसके पास से एक लाख रुपए, 41 एडमिट कार्ड और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

पूछताछ में उसने बताया कि उसका 2022 में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ था। यहां केकेसी में पढ़ाता था। असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में लोगों को पास कराने के नाम पर 30 से 35 लाख रुपए लेता था। इसके लिए पढ़े-लिखे लड़कों को फंसाता था। उनका फार्म भरवाता था। उसके बाद अभ्यर्थियों से पैसे और उनका एडमिट कार्ड लेता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...