Skip to content
September 28, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

राजधानी में खौफ पैदा करने के लिए डबल मर्डर:3 घंटे तक बांधकर पीटा, मोबिल ऑयल से कालिख पोती, टीशर्ट पर 420 लिखा

April 23, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

 

div
div class=”f3e032cb” लखनऊ पुलिस ने तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″लखनऊ पुलिस ने तीन आरोपियों गिरफ्तार किया है।div
div class=”fe1b7d06″div

उन दोनों ने चोरी ही नहीं, हमारे विश्वास और इज्जत पर गलत नजर डाली। उनके साथ इसलिए ऐसा किया, ताकि कोई दोबारा किसी पड़ोसी के घर घुसने की हिम्मत न जुटा सके। वे जीवनभर सिर उठाकर न चल पाएं, इसलिए उनको पीटने के बाद कालिख पोत दी। समाज में एग्जांपल सेट करने के लिए शरीर पर 420 लिख दिया, लेकिन वे मर जाएंगे सोचा नहीं था।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce” data-google-query-id=””
div id=”google_ads_iframe_/28928716/Bhaskar/Article/M.DAB_AS_MID_300x250_0__container__”div
div
div

यह कहना है लखनऊ में डबल मर्डर करने वाले मोहित और शिवराज का। मोहित सीतापुर के राजकोट का रहने वाला है। शिवराज सीतापुर के खैराबाद का है। दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे पहले पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया।

दोनों ने बहराइच के कैसरगंज निवासी राम संवारे (40 साल) और राकेश (35 साल) को बांधकर करीब 3 घंटे पीटा। जिससे वे बेदम हो गए। फिर उनके शरीर को मोबिल ऑयल से काला कर दिया।

उसके बाद एक की टी-शर्ट पर ‘420’ लिख दिया। एक को रेलवे ट्रैक किनारे और दूसरे को कुछ दूर कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया। जबतक उन पर लोगों की नजर पड़ती और इलाज मिलता, तब तक दोनों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

गोमतीनगर विस्तार में चौधरी लॉन के पास मोहित का घर है। शनिवार की रात नशे में धुत राम संवारे और राकेश कुमार मोहित कुमार के घर घुसे। घर से कीमती सामान और मोबाइल फोन की तलाश कर रहे थे कि राम संवारे लड़खड़ाकर एक महिला पर गिर गया। महिला की चीख सुनकर परिवार की नींद टूटी और आसपास के लोग भी जुट गए।

div class=”f3e032cb “मुंह पर मोबिल पोतकर काला कर दिया। टी-शर्ट पर 420 लिखा।div
div class=”f46ba790″मुंह पर मोबिल पोतकर काला कर दिया। टी-शर्ट पर 420 लिखा।div
divdiv

ऐसी सजा कि दोबारा कोई पड़ोसी के घर न घुसे

मोहित ने राम संवारे और राकेश को पड़ोसियों की मदद से पकड़ लिया। उसके बाद दोनों को रस्सी से बांध दिया। फिर दोनों की पिटाई शुरू कर दी। सरेआम पिटाई करते रहे, ताकि आसपास झोपड़ी में रहने वाले देख सकें।

इससे उनमें भय बनेगा कि वे भी किसी के घर में घुसकर चोरी की हिम्मत न जुटा सकें। इसके लिए मोहित के घर के पास झोपड़ी डालकर रहने वाले करीब छह से सात लोगों ने बेल्ट, बैट, डंडों से दोनों को करीब तीन घंटे तक पीटा। पिटाई से दोनों बेहोश हो गए।

समाज को संदेश देने के लिए लिखा 420

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपियों से उनकी सीधे तौर पर जान पहचान नहीं थी। सभी लेबर थे। इसलिए पटरी किनारे शौच या सब्जी लेते वक्त मुलाकात हो जाती थी।

आरोपी और पीड़ितों के बीच एक पटरी का फासला था। एक ओर आरोपी और दूसरी तरफ पीड़ित रहते थे। आरोपियों ने उन्हें नशे की हालत में घर में पकड़ा। दोनों की हालत देख लोग गलत न समझें और दोबारा कोई इस तरह की हरकत न करे, इसलिए सबने एक राय होकर दोनों को जमकर पीटा।

समाज में ये मुंह दिखाने लायक न रहें, इसलिए मुंह और शरीर पर कालिख पोत दी। उसके बाद राम संवारे के टी-शर्ट पर 420 लिख दिया। जिससे उनके साथ ही आसपास का कोई यह हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।

div class=”f3e032cb “दोनों की मौत की जानकारी होने पर आरोपी फरार हो गए थे।div
div class=”f46ba790″दोनों की मौत की जानकारी होने पर आरोपी फरार हो गए थे।div
divdiv

राकेश का नहीं हुआ पोस्टमॉर्टम

सोमवार को राम संवारे की पत्नी वंदना और ससुर गौतम पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। वह शव लेकर घर चले गए। उनका कहना था कि राम संवारे चोरी नहीं कर सकता।

दूसरी तरफ मारपीट में जान गंवाने वाले राकेश का पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। उसके शव की शिनाख्त के लिए कोई भी पोस्टमॉर्टम हाउस नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसके बताए गए पते पर परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता है। पुलिस उसके परिजनों के विषय में जानकारी जुटा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें