div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर महिलाओं को बाहर निकाला।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के हजरतगंज स्थित ज्वाला बिल्डिंग में गुरुवार देर रात आग लग गई। आग में दो महिलाएं फंस गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। आग की लपटें देख पास ही स्थित हलवासिया बिल्डिंग के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। दमकल की तीन गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं आग में फंसी मां-बेटी को बाहर निकाला।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
आग की लपटें देख पुलिस को सूचना दी
पुलिस के मुताबिक हलवासिया बिल्डिंग के पास स्थित ज्वाला सहाय की बिल्डिंग में पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान का घर दूसरे मंजिल पर है। गुरुवार रात करीब 12 बजे घर में आग लग गई। लपट और धुआं देख अफरा तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
दो टीमों ने शुरू किया रेस्क्यू
हजरतगंज एफएसओ राम कुमार रावत ने बताया- आग की सूचना पर दो दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। आग का विकराल रूप देख उन्होंने एक और दमकल बुला ली। टीम ने दो हिस्से में बंटकर राहत कार्य शुरू किया। एक टीम ने आग बुझाना शुरू किया। वहीं दूसरी टीम के आग में फंसी दोनों महिलाओं को सीढ़ी के सहारे नीचे उतारा। महिलाओं की पहचान मां-बेटी सुमन सिंह और ऋतु सिंह के रूप में हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।




