आधी रात 12 बजे एक लड़का, अपनी प्रेमिका से मिलने उसके कमरे में पहुंच गया। लड़का जब घर में घुस रहा था तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया।

Date:

गोरखपुर के एक गांव में आधी रात 12 बजे एक लड़का, अपनी प्रेमिका से मिलने उसके कमरे में पहुंच गया। लड़का जब घर में घुस रहा था तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया था। दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जिसके बाद परिजनों ने मिलकर लड़के के हाथों लड़की की मांग भरवा दी।

शनिवार सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे। तब लड़के के परिवारी जनों ने लड़की को को अपना बहू स्वीकार कर लिया। दोनों पक्षों ने मंदिर में शादी करने की बात पर सुलह समझौता कर लिया। लड़का गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र का है जबकि लड़की गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली है।

युवती के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया किशोर

दरअसल, पिपराइच इलाके का रहने वाला 16 साल का किशोर पिछले एक सप्ताह से गुलरिहा इलाके निवासी 23 साल का युवती से मिलने रात में उसके घर आता था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे किशोर जब युवती के घर में घुसा तो पड़ोसियों ने देख लिया और युवती की मां को सूचना दी। घरवालों और पड़ोसियों ने मिलकर जब कमरे की तलाशी ली तो किशोर आपत्तिजनक स्थिति में मिला।

परिजनों ने मौके पर ही किशोर से युवती की कराई शादी

घटना के बाद युवती के परिजन किशोर को पकड़कर शादी कराने पर अड़ गए। किशोर ने भी युवती के साथ रहने की सहमति दी, जिसके बाद मौके पर ही सिंदूर डालकर शादी कराई गई। परिजनों को शक था कि किशोर या उसका परिवार बाद में इनकार कर सकता है, इसलिए रात में ही लिखा-पढ़ी के लिए थाने पहुंचे।

थाने में नशे में धुत दीवान ने की गाली-गलौज

युवती के परिजनों का आरोप है कि थाने में ड्यूटी पर मौजूद दीवान लोअर और टीशर्ट में नशे की हालत में था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। आरोप है कि दीवान ने परिजनों से अभद्र भाषा में बात की, गाली-गलौज करते हुए उन्हें थाने से भगा दिया और किशोर को पकड़कर हवालात में बंद कर दिया।

दोनों पक्षों में मंदिर में शादी कराने पर बनी सहमति

शनिवार सुबह दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मंदिर में शादी कराने का फैसला किया और सुलह कर ली। इसके बावजूद किशोर को शाम तक थाने के हवालात में बंद रखा गया, जिससे परिजनों में नाराजगी दिखी। उनका कहना था कि जब दोनों पक्षों में समझौता हो गया तो फिर लड़के को थाने में क्यों रखा गया है।

लड़के के नाबालिग होने से फंसा मामला

बताया जा रहा है कि लड़के के नाबालिग होने का मामला थाने में ही खुला। लड़की पक्ष समझौते में शादी को लेकर जोर डाल रहा था। उसी समय एक पुलिसवालों ने दोनों की उम्र के बारे में पूछ लिया। लड़की की उम्र उसके घरवालों ने 23 साल बताई तो वहीं लड़के की उम्र घरवालों ने 16 साल बताई।

लड़का नाबालिग था, लिहाजा पुलिस ने कहा कि कानूनन ये शादी नहीं हो सकती। अंत में समझौते में शादी का जिक्र नहीं किया गया। उधर, दोनों परिवारों में तय हुआ कि उम्र कम होने से वह कोर्ट मैरिज भी नहीं कर सकते हैं। ऐसे में मंदिर में शादी कर लड़का पक्ष लड़की को अपनी बहू मानकर घर ले गया।

गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घर में घुसे युवक को पकड़कर युवती के घरवाले थाने लेकर आए थे। दोनों पक्षों ने थाने में समझौता कर लिया। लड़की पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहता था। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर दोनों को परिवारीजनों को सौंप दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related