div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके से एक तीन साल की मासूम बच्ची लापता हो गई। परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची को जाते हुए देखा गया है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में लगा दी गई है। कॉलोनी और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। परिजनों ने बच्ची के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अब तक ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं की है।
चिनहट पुलिस का कहना है कि बच्ची को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इलाके में लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।




