
चिनहट पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में लड़की को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र नन्हेंलाल के रूप में हुई है। वह बाराबंकी के थाना जैदपुर क्षेत्र के अहमदपुर का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। इसके बाद उसने लड़की पर जबरन शादी का दबाव भी बनाया। इस मामले में थाना चिनहट में मुकदमा अपराध संख्या 20/25 के तहत धारा 87/137 BNS में केस दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

