Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

सेंट्रल बार एसोसिएशन लखनऊ का चुनाव:आशीष शुक्ला और सौरभ बने उपाध्यक्ष, दीपक सिंह कोषाध्यक्ष पद पर विजयी; अन्य पदों पर आज होगी गिनती ?

By admin · May 1, 2025 · 1 min read

कोषाध्यक्ष पद पर दीपक सिंह जीते। - Dainik Bhaskar
कोषाध्यक्ष पद पर दीपक सिंह जीते।

लखनऊ सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में बुधवार को उपाध्यक्ष मध्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के नतीजे घोषित हुए। सदस्यों ने भारी मतों से उपाध्यक्ष मध्य पद पर आशीष शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ वर्मा और कोषाध्यक्ष दीपक सिंह विजयी बनाया।

उपाध्यक्ष मध्य पद पर आशीष की जीत

सेंट्रल बार चुनाव के तहत उपाध्यक्ष मध्य के पद के लिए हुई गिनती में आशीष शुक्ला को 1241 और सौरभ श्रीवास्तव को 875 मत प्राप्त मिले। दोनों प्रत्याशियों ने कड़े मुकाबले का रहा।

दीपक सिंह बने कोषाध्यक्ष

कोषाध्यक्ष पद के लिए हुई कड़ी टक्कर में दीपक सिंह ने 756 मत पाकर अरुण कुमार गिरि हेमू को हराया। मतदाताओं ने दीपक सिंह को एसोसिएशन की आर्थिक जिम्मेदारी सौंपने का भरोसा जताया।

 

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर सौरभ वर्मा की एकतरफा जीत

कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सौरभ कुमार वर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सूरज शर्मा को भारी मतों से शिकस्त दी। सौरभ की जीत पहले से ही लगभग तय मानी जा रही थी, जिसे मतगणना ने भी साबित कर दिया।

आज होगी संयुक्त मंत्री और अन्य पदों की गिनती

गुरुवार को चुनावी प्रक्रिया के अंतिम चरण में संयुक्त मंत्री, जूनियर कार्यकारिणी और वरिष्ठ कार्यकारिणी के बचे हुए पदों के लिए मतगणना सुबह 9 बजे से शुरू होगी। इन पदों पर भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

3182 अधिवक्ताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

मुख्य चुनाव अधिकारी उमाशंकर के अनुसार, कुल 3714 वैध मतदाताओं में से 3182 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के पहले दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद पर अखिलेश जायसवाल, महासचिव अवनीश दीक्षित हनी, और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पाल के विजय होने के परिणाम सामने आए थे।

और खबरें