लखनऊ में सफाई के काम में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने 25 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका है।

Date:

लखनऊ में सफाई के काम में लापरवाही बरतने पर नगर निगम ने 25 हजार रुपए का जुर्माना ठोंका है। लॉयन सिक्योरिटी द्वारा ड्रेस कोड फॉलो नहीं करने पर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन- 6 के अधिकारी मनोज यादव ने कहा कि दो बार लॉयन सिक्योरिटी को ड्रेस कोड फॉलो करने के लिए चेताया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद सुधार नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।

1 मई को किया निरीक्षण

1 मई को आलमनगर वार्ड में सफाई का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि ठेका कंपनी “लॉयन सिक्योरिटी गार्ड सर्विसेस” के सफाईकर्मी बिना किसी सुरक्षात्मक उपकरण के काम कर रहे थे। न तो उनके पास दस्ताने थे और न ही मास्क या अन्य जरूरी सुरक्षा किट, जबकि पहले ही नगर निगम की तरफ से आदेश दिया जा चुका है कि सफाई कर्मियों को सभी जरूरी सुरक्षा उपकरण पहनाना अनिवार्य है। वहीं, सुधार नहीं होने पर भविष्य में बड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

कर्मचारियों के लिए खतरा

नगर निगम अधिकारियों ने पाया कि ठेका एजेंसी ने आदेशों की अनदेखी की है, जिससे न सिर्फ कर्मचारियों की सुरक्षा को खतरा है बल्कि सफाई की गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। इतना ही नहीं, मौके पर कोई सुपरवाइजर या जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था जो कार्य की निगरानी कर सके।

निगम ने यह भी कहा कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और किसी भी एजेंसी को इस दिशा में समझौता नहीं करने दिया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण न देना, न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह मानवीय दृष्टिकोण से भी गलत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related