Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के चौराहों पर बने बंकर:हथियारों से लैस जवान 24 घंटे तैनात; भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बढ़ी चौकसी

May 10, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_ATF_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div
div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच अब लखनऊ में भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजधानी के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर 46 अस्थायी बंकर और निगरानी पोस्ट बनाए गए हैं। इन बंकरों में सशस्त्र पुलिस बल चौबीसों घंटे तैनात रहेगा।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
div class=”f5e1d774 ”

  1. 46 अस्थायी बंकरों में कमांडो स्टाइल तैनाती
  2. उन्नत हथियार, वायरलेस सेट और ड्रोन मॉनिटरिंग से लैस
  3. रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, वीवीआईपी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता

div

सूत्रों के अनुसार, लखनऊ पुलिस और प्रशासन ने बीते 24 घंटों में शहर में 46 अस्थायी बंकर तैयार किए हैं। इन बंकरों को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि किसी भी स्थिति में जवान तुरंत जवाबी कार्रवाई कर सकें।

शहर के चारबाग, हजरतगंज, गोमती नगर, आलमबाग, कैसरबाग, अमीनाबाद, एयरपोर्ट और वीवीआईपी इलाके 5 कालीदास मार्ग पर भी विशेष तैनाती की गई है।

हर बंकर पर 3 से 4 पुलिसकर्मी, एक वायरलेस ऑपरेटर और एक निगरानी डिवाइस ऑपरेटर मौजूद हैं। इन बंकरों से ड्रोन गतिविधियों की निगरानी भी की जा रही है। राजधानी में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम) भी अलर्ट मोड पर है।

लखनऊ पुलिस बोली- नागरिक सहयोग करें

लखनऊ पुलिस के अनुसार कि मौजूदा हालात को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई है। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों से दूर रहें। कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तत्काल 112 पर सूचित करें। पुलिस अलर्ट है। नागरिक हमारा सहयोग करें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें