Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

मौरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज बहराइच किया गया रिफर।

May 11, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

मदन पोरवाल

मिहींपुरवा बहराइच/मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजारना मोतीपुर निवासी छेदन पुत्र नागेश्वर उम्र 36 वर्ष मोतीपुर मिहींपुरवा मार्ग पर स्थित हीरा मोती इंटरप्राइजेज की दुकान पर कार्य करता था। शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे युवक ट्रैक्टर ट्राली पर मौरंग लाद कर ट्रैक्टर ट्राली को रोड पर बैक कर रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया इस घटना से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना नगर पंचायत के साथ मोतीपुर पुलिस को दी गई जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने तत्काल सहायता के लिए कार्यालय पर मौजूद नगर पंचायत का कार्य देख रहे निकी जिंदल से सहायता के लिए कहा, निक्की जिंदल द्वारा तत्काल सहायता के लिए नगर पंचायत कर्मचारी व जेसीबी एवं ट्रैक्टर को मौके पर भेजा गया, सूचना पर मोतीपुर थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस पीएसी एवं एस एसबी के जवानों के प्रयास से ड्राइवर को बाहर निकाला गया।

इस घटना को लेकर मोतीपुर पुलिस ने मानवता के मिशाल पेश की मोतीपुर पुलिस ने घायल को कंधे पर लाद कर गाड़ी से तत्काल मोतीपुर सीएचसी में लाकर भर्ती कराया गया। जहां पर हालत गंभीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें