div class=”a88a1c42″
div class=”fbad50ce”div
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
बलिया में भाजपा नेता बब्बन सिंह रघुवंशी ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डांसर उनके पास आकर नाचने लगती है। नाचते हुए वह उनके पैर पर बैठ जाती है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
इसके बाद भाजपा नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करने लगते हैं। वहां मौजूद लोग भाजपा नेता को रोकते नहीं, बल्कि तालियां बजाने लगते हैं। पीछे से कुछ लोग हूटिंग कर रहे हैं। बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। वीडियो के आखिरी में भाजपा नेता के सहयोगियों ने महिला डांसर पर पैसे भी बरसाए।
बब्बन सिंह रघुवंशी भाजपा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य हैं। वीडियो पर बब्बन सिंह ने कहा- यह साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिए बनाया गया है। भाजपा विधायक केतकी सिंह और उनके लोगों ने यह साजिश रची है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″कुर्सी पर बैठे बीजेपी नेता ने महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत की।div
divdiv
भाजपा नेता की सफाई, कहा- मैं ऐसा नहीं कर सकता
भाजपा नेता बब्बन सिंह ने वीडियो पर सफाई दी। कहा- मैं एक बारात में शामिल होने बिहार गया था। वहां बीजेपी विधायक केतकी सिंह के पति और उनके लोग भी मौजूद थे। उन्हीं के लोगों ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो बनाया। मेरी उम्र 70 साल है। मुझे आयुष्मान कार्ड मिला है। मैं ऐसा काम नहीं कर सकता।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″तस्वीर बब्बन सिंह के फेसबुक से ली गई है। इसमें वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नजर आ रहे हैं।div
divdiv
बब्बन सिंह बोले- मैं SP से शिकायत करूंगा
बब्बन सिंह ने कहा- केतकी सिंह से मेरे मतभेद हैं। दयाशंकर सिंह मेरे रिश्तेदार हैं। दयाशंकर सिंह से भी केतकी सिंह का मतभेद हैं। मैं 1993 में चुनाव लड़ा था। मुझे 22 हजार वोट मिले थे। अब मैं फिर से पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता हूं। इसी वजह से मेरे खिलाफ यह साजिश रची गई। वायरल वीडियो फर्जी है। हम कप्तान से मिलकर इसकी शिकायत करेंगे और जांच की मांग करेंगे।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″div
divdiv
केतकी सिंह बोलीं- जबरन कोई वीडियो नहीं बना सकता
बीजेपी विधायक केतकी सिंह ने UPLIVENEWS से बातचीत में बताया- बब्बन सिंह रघुवंशी मेरे पिता की उम्र के हैं। वो मेरे बारे में क्या कह रहे हैं, यह मैं नहीं जानती। मुझे बांसडीह की जनता ने चुना है। मैं विकास के बारे में सोचती हूं।
वीडियो में क्या है? ये मैं नहीं जानती, लेकिन वीडियो कोई जबरदस्ती नहीं बना सकता। मेरे पास न इतना समय है, न मैं इतनी खाली हूं कि यह सब करूं। मैं इस तरह की बात का खंडन करती हूं। बब्बन जी के बारे में सभी लोग जानते हैं। वो क्या बोलते हैं और क्या करते हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″यह भाजपा नेता की फेसबुक प्रोफाइल है। इसमें बब्बन सिंह ने खुद को भाजपा का सक्रिय सदस्य बताया है।div
divdiv
कौन हैं बब्बन सिंह? बब्बन सिंह बलिया के मुरली छपरा ब्लॉक के रामनगर गांव के रहने वाले हैं। वह भाजपा प्रदेश कार्य समिति में सदस्य हैं। इसके साथ ही किसान सहकारी चीनी मिल्स समिति लिमिटेड, रसड़ा के उपसभापति भी हैं। वह 25 साल पहले बीजेपी के टिकट पर बांसडीह विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं।




