राजधानी लखनऊ में किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर रेप किया:इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी दोस्ती, आरोपी ने अश्लील वीडियो वायरल किया; पुलिस ने पकड़ा

Date:

लखनऊ में नाका इलाके में एक युवक ने छात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया। उसे होटल में ले जाकर रेप किया। छात्रा के विरोध करने पर उसकी अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

तालकटोरा इलाके में रहने वाली नाबालिग छात्रा का इंस्टाग्राम के जरिए हरदोई संडीला निवासी सलमान से परिचय हुआ। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद नंबर एक्सचेंज हो गया। दोनों मोबाइल कॉल के जरिए बातचीत करने लगे। सलमान ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। लखनऊ आकर नाका स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। किशोरी के साथ जबरन संबंध बनाया।

इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। इसके बाद उसे वायरल करने धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। किशोरी ने उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत की। पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न

  लखनऊ आदर्श व्यापारी एसोसिएशन द्वारा Max Super Speciality Hospital,...