Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बलहा विधानसभा के मिहींपुरवा में भाजपा विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा

By admin · May 23, 2025 · 1 min read

《पत्रकार मदन पोरवाल》

विधानसभा बलहा के मिहींपुरवा नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा।

मिहींपुरवा बहराइच विधानसभा बलहा के नगर पंचायत मिहींपुरवा में बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर एवं विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय सेना ने अपने शौर्य एवं पराक्रम के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर को सफल किया गया ।

सेना के सम्मान में भाजपा द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में शुक्रवार को विधानसभा बलहा के मिहींपुरवा नगर में विधायक बलहा एवं प्रतिनिधि आलोक जिंदल नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र मद्धेशिया के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष तिरंगा यात्रा के साक्षी बने। यह तिरंगा यात्रा ज्ञान सागर इंटर कॉलेज से निकलकर नगर भ्रमण के साथ वापस जाकर अपने गंतव्य स्थान पर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा के दौरान देश भक्ति गानो के साथ पूरा कस्बा गुजायवान हो गया। देश भक्ति गीत पर लोगों के जज्बात भी नहीं थमें और इस खुशी को नाच गा कर भी इजहार किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी क्षेत्रीय लोग शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टिगत मोतीपुर थाना अध्यक्ष आनंद चौरसिया के साथ पुलिस टीम भी मौजूद रही।

और खबरें