
《पत्रकार मदन पोरवाल》
मिहींपुरवा बहराइच/ 23 मई को उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा (मोतीपुर) प्रकाश सिंह द्वारा बाढ़ से बचाव एवं राहत हेतु तहसील मिहीपुरवा के सभागार में उचित दर विक्रेताओं एवं राजस्व निरीक्षक तथा लेखपाल की मीटिंग ली गई ,जिसमें बाढ़ से बचाव हेतु बाढ़ से पूर्व तैयारी पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा बाढ़ समिति द्वारा ग्राम में चौपाल कर ग्राम वासियों को जागरूक करने तथा बचाव हेतु निर्देशित किया गया l
विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वह जैसे ही किसी गांव में बाढ़ आए तत्काल अधिकारी को सूचित करे मीटिंग में पूर्ति निरीक्षक कौशलेंद्र, राजस्व निरीक्षक,लेखपाल व उचित दर विक्रेता उपस्थित थेl

