Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बाराबंकी में हथगोला मारने से युवक की मौत:परिजन बोले- हत्या की गई, 10 दिन पहले मिली थी जान से मारने की धमकी, 3 अरेस्ट

By admin · May 25, 2025 · 1 min read

बाराबंकी में हथगोला मारने के दौरान युवक की मौत हो गई। विस्फोट होते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजन मौके पर पहुंचे। युवक का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा था। परिजनों ने अफेयर को लेकर गांव के कुछ लोगों पर बम मारकर हत्या का आरोप लगाया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव वालों और परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों का कहना है- आरोपियों ने कुछ दिन पहले भी जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव है। मौके पर पुलिस बल तैनात है।

युवक का शव अस्पताल लाया गया। लोगों की भीड़ लग गई।
युवक का शव अस्पताल लाया गया। लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से मामले की जानकारी ली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से मामले की जानकारी ली।

पांच साल पहले हुई थी युवक की शादी

मामला मोहम्मदपुर खाला के गांव गोड़ा का है। युवक की पहचान 26 साल के शैलेंद्र मौर्य के रूप में हुई है। शैलेंद्र की मोहल्ले में ही बीज की दुकान थी। उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। शैलेंद्र दो बेटियों और एक बेटे का पिता था। घरवालों ने गांव के गुड्डू सिंह, मेघा इंद्रजीत, बघेल, मुन्ना, राहुल और दीपक पर हाथगोला चलाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, 10 दिन पहले इन लोगों ने शैलेंद्र को जान से मारने की धमकी दी थी।

चचेरे भाई के अफेयर के कारण हुई हत्या

परिजनों के अनुसार, शैलेंद्र मौर्य के चाचा नरेंद्र मौर्य के बेटे ललित मौर्य (22) का गांव की एक लड़की से अफेयर था। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था।

युवक की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया।
युवक की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया।

दोनों पक्षों में समझौता कराना चाहता था शैलेंद्र

इसके बाद से ही विपक्षी शैलेंद्र मौर्य को धमकी दे रहे थे। शैलेंद्र दोनों पक्षों में समझौता कराने की कोशिश कर रहा था। परिजनों का आरोप है इसी रंजिश में शनिवार शाम शैलेंद्र की दुकान पर विपक्षियों ने हथगोले से हमला कर दिया। एसपी फतेहपुर और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली।

शैलेंद्र के चाचा ने पुलिस में की थी शिकायत

वहीं परिजनों के अनुसार, ललित के पिता नरेंद्र मौर्य ने 10 मई को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, नरेंद्र प्रसाद के 20 वर्षीय बेटे को गांव के ही गुड्डू पुत्र शेर बहादुर, मनीष पुत्र कहर सिंह और अनीता सिंह पुत्र तालुक सिंह ने 9 मई को दोपहर में जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरा ललित 10 मई को अपनी बीए की परीक्षा देने भी नहीं गया था।

और खबरें