div class=”a88a1c42″
div
div class=”d1172d9b”
div class=”edd8d071″div
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में शुक्रवार शाम तेज़ हवा और बारिश से कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। मोहनलाल गंज उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सबसे ज़्यादा उपभोक्ता परेशान रहे। यह 33/11 केवी के पुराने उपकेंद्र से जुड़ी कई विद्युत लाइनों पर पेड़ गिर गए, जिससे पांच 11 केवी फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई है।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
प्रभावित फीडरों में फत्तेखेड़ा, यूपीए-2, कंकहा, सिसेंडी और धनुवासाढ़ फीडर शामिल हैं। इलाके की बिजली पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मोहनलालगंज में तेज आंधी में पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″सरोजनी नगर इलाके में पेड़ बिजली के पोल पर टूटकर गिर गया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″मोहनलालगंज इलाके में आंधी से पोल टूटकर गिर गया।div
divdiv
अंडरग्राउंड फॉल्ट आया
अंडरग्राउंड केबल में आई खराबियों ने हालात और बिगाड़ दिए। करीब एक दर्जन इलाकों में अंडरग्राउंड फॉल्ट के कारण चार से पांच घंटे तक बिजली बाधित रही, जिससे लोगों को गर्मी में खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एक सर्किट पूरी तरह बंद
चौपटिया में ओवरलोडिंग के चलते हाता गुरुदयाल इलाके में ट्रांसफॉर्मर की लीड जल गई, जिससे एक सर्किट पूरी तरह बंद हो गया और इलाके की बिजली गुल हो गई। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
नवाजगंज में एक घंटे तक बिजली सप्लाई ठप
हुसैनगंज उपकेंद्र के तहत आने वाले नया गांव फीडर की 11 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके चलते नया गांव ईस्ट, मेडिसिन मार्केट, बाग मुन्नु, तेजाब वाली गली और मॉडल हाउस के कुछ हिस्सों में अंधेरा छा गया। शाम करीब आठ बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल हो सकी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″हुसैनगंज उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।div
divdiv
विद्युत लाइन की मरम्मत जारी
बिजली विभाग के कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। लाइन सुधारने का काम युद्धस्तर पर जारी है। अधिशाषी अभियंता, मोहनलालगंज ने बताया कि सभी फॉल्ट को जल्द दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की जाएगी।




