Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सिपाही ने लड़की को छत से फेंका:मां बोली- बेटी को रुपए का लालच देता था, पत्नी से शिकायत की तो पीटा, आरोपी गिरफ्तार

By admin · June 12, 2025 · 1 min read

लखनऊ में सिपाही ने 16 साल की लड़की को छत से फेंक दिया। इससे उसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई। उसका गंभीर स्थिति में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।

लड़की की मां का कहना है कि सिपाही मुकेश यादव मेरी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उन्होंने इसका विरोध किया तो गालियां देते हुए मेरे पति को जान से मारने की धमकी दी। अपनी पत्नी सिपाही कुमकुम और साले अंकित यादव के साथ मिलकर पति और बेटी से मारपीट की।

मैंने बीच-बचाव किया, तो तीनों ने मिलकर मुझे भी पीटा। मेरी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। मां ने घटना की शिकायत बीबीडी थाने में की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की है।

सिपाही पर इसी मकान की छत से लड़की को नीचे फेंकने का आरोप है।
सिपाही पर इसी मकान की छत से लड़की को नीचे फेंकने का आरोप है।
मकान की दूसरी मंजिल से फेंकी गई लड़की बगल में खाली पड़े प्लाट पर गिरी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई।
मकान की दूसरी मंजिल से फेंकी गई लड़की बगल में खाली पड़े प्लाट पर गिरी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्‌डी टूट गई।
यह मकान का वह कमरा है, जहां लड़की अपने माता-पिता के साथ किराए पर रहती है।
यह मकान का वह कमरा है, जहां लड़की अपने माता-पिता के साथ किराए पर रहती है।

एक ही मकान में किराए पर रहते हैं दोनों परिवार

बीबीडी थाना क्षेत्र में पीड़िता और सिपाही के परिवार एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। लड़की की मां का आरोप है कि सिपाही मुकेश यादव कई दिनों से बेटी से छेड़खानी कर रहा था। उसकी नीयत गलत थी। वह बेटी को रुपए का लालच देता था। बेटी ने इस बारे में हमें बताया। इसके बाद सिपाही भड़क गया और उसने बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। मुझसे और मेरे पति से भी मारपीट की।

रीढ़ की हड्‌डी टूटी, चल नहीं पा रही है लड़की

इसके बाद परिवारवालों ने बेटी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई है। वह खड़ी नहीं हो पा रही है। चलने-फिरने में असमर्थ है। मां ने बताया कि अब भी सिपाही उनके परिवार को धमका रहा है।

मुकेश यादव डायल-112 में तैनात है। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आई है। फिलहाल 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी सिपाही मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई है। उसने कहा- सिपाही की बदतमीजी की शिकायत उसकी पत्नी से की थी।
लड़की की रीढ़ की हड्‌डी टूट गई है। उसने कहा- सिपाही की बदतमीजी की शिकायत उसकी पत्नी से की थी।

सिपाही ने कहा, गोली मार दूंगा

लड़की ने बताया- सिपाही मुकेश 2-3 महीने से मेरे साथ बदतमीजी कर रहा था। मैंने उसकी पत्नी से शिकायत की, तो उसने सबूत मांगा। सोमवार शाम को सिपाही की पत्नी ने मेरी मम्मी से आकर बहस की। उसके बाद सिपाही ने गाली-गलौज की।

कुछ देर बाद मेरी मां पापा को नीचे गेट तक छोड़ने चली गईं। इस बीच सिपाही अपनी पत्नी के साथ ऊपर मेरे कमरे में आया। उसकी पत्नी ने गाली-गलौज करके मुझे कई थप्पड़ मारे। फिर घर की दूसरी मंजिल की छत से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

इसके बाद सिपाही अपनी पत्नी और साले के साथ भागने लगे। तभी मेरे भाई ने मेरी चीख सुनी। उसने शोर मचाया। मम्मी-पापा ने सिपाही को रोकने की कोशिश की, तो उनके साथ मारपीट की। बाद में फिर से मेरी पिटाई की।

और खबरें