लखनऊ में पुलिस ने बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया:दौड़ाकर पैर में गोली मारी, सिपाही के घर से लाइसेंसी पिस्टल-ज्वेलरी चोरी की थी

Date:

लखनऊ के बीबीखेड़ा (पारा) इलाके में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं घटनास्थल से देसी कट्‌टा, एक चोरी की सरकारी पिस्टल और 90 हजार रुपए कैश बरामद किए। बदमाश ने बुधवार को सिपाही के घर से लाइसेंसी पिस्टल और ज्वेलरी चुराई थी। तब से पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई थी।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया- सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे पुलिस को बीबी खेड़ा रेलवे ट्रैक के पास आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे सरेंडर करने के लिए कहा। इस पर उसने पुलिस पर फायर कर दिया।

बीबीखेड़ा (पारा) इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश।
बीबीखेड़ा (पारा) इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल बदमाश।
पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्‌टा और नकदी बरामद की है।
पुलिस ने घटनास्थल से देसी कट्‌टा और नकदी बरामद की है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए।

पैर में गोली लगी

उन्होंने बताया- जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान गोसाईगंज निवासी करण वर्मा के रूप में हुई। करण के ऊपर गोसाईगंज समेत अन्य थानों में चोरी के छह से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। चोरी के बाद उसने कुछ सामान अपने अन्य साथियों को भी दिया था। उनकी भी जांच की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश करण वर्मा।
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश करण वर्मा।

सरकारी पिस्टल, 90 हजार कैश बरामद

डीसीपी ने बताया- आरोपी के कब्जे से चोरी गई सरकारी पिस्टल और ज्वेलरी बेंच कर जमा किए गए ₹90000 रुपए कैश बरामद किए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...