Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

अहमदाबाद विमान हादसे का लखनऊ एयरपोर्ट पर असर:इंडिगो की 2 फ्लाइट 2 घंटे लेट, यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराए

By admin · June 13, 2025 · 1 min read

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे का असर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देखने को मिला। अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के हादसे के बाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया।

इस हादसे का प्रभाव लखनऊ-अहमदाबाद रूट की फ्लाइट्स पर पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान 6ई-935 जो शाम 19:20 बजे आनी थी, वह 2 घंटे 10 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं, लखनऊ से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई-6968 भी अपने निर्धारित समय 20:05 की जगह रात 22:00 बजे उड़ान भरेगी।

कनेक्टिंग फ्लाइट्स के यात्री हुए प्रभावित

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सुबह की फ्लाइट हादसे से पहले ही जा चुकी थी। कनेक्टिंग फ्लाइट्स के यात्री भी प्रभावित हुए। इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7439 जो अमौसी से शाम 7:40 बजे रवाना होकर इंदौर होते हुए अहमदाबाद रात 11:15 बजे पहुंचती है, और फ्लाइट 6ई-2437 जो शाम 6:55 बजे दिल्ली होते हुए अहमदाबाद जाती है, उनके यात्री भी प्रभावित हुए।

यात्रियों ने टिकट कैंसिल करवाए

कई यात्रियों ने अपने टिकट कैंसिल करवा लिए। कनेक्टिंग फ्लाइट्स के यात्री अपनी यात्रा पूरी नहीं कर पाए।

और खबरें