लखनऊ में युवती पर बुर्का उतारने का दबाव बनाया:बाइक सवार युवकों ने गाड़ी रुकवाकर छेड़छाड़ की, बोला- मूड है वरना अंजाम

लखनऊ के IIM रोड पर युवकों ने ई-रिक्शा रोककर उसमें बैठी युवती पर बुर्का उतारने का दबाव बनाया। भीड़ जमा होने पर युवक मौके से फरार गए। पीड़िता की ओर से थाने में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
दुबग्गा आईआईएम रोड का शनिवार को एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक बुर्का पहनकर अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रही युवती को रोकते हैं। बाइक सवार बढ़ने लगता है, तो उसको धमकी देते हैं, चले मत जाना।

ई-रिक्शा का पीछा किया
युवक इस पर विरोध जताता है तो उसे धमकी देते हैं। मूड अच्छा है वरना अंजाम देखते। युवक की धमकी से घबराया हुआ युवक अपने साथ वाली युवती को ई-रिक्शा पर बैठा देता है और वहां से भेजना लगता है। इसके बावजूद बाइक सवार लड़के उसे रुके रहने के लिए कहते हैं। फिलहाल पुलिस के पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो कब की है और कहां की है इसकी पुष्टि UP LIVE NEWS नहीं करता है।

