Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

कोई अस्पताल ऐसी दवा बनाए, जिससे वो मुख्यमंत्री बन जाएं’:अखिलेश यादव का ब्रजेश पाठक पर निशाना; बोले- भाजपा सीसीटीवी से डरती है

July 6, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि वोटर लिस्ट में 1 महीने में 8 करोड़ नाम जोड़ना साजिश का हिस्सा है। - Dainik Bhaskar div class=”a330ff56″div
div
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा कि वोटर लिस्ट में 1 महीने में 8 करोड़ नाम जोड़ना साजिश का हिस्सा है।div
div class=”fe1b7d06″div

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहा है। जब चुनाव सिर पर हैं, तभी नई वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया क्यों शुरू की गई?

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

जब चुनाव सामने आ गया है, तो कौन अपना जन्म प्रमाण पत्र ढूंढेगा? 1 महीने में 8 करोड़ मतदाताओं की नई वोटर लिस्ट बनाना कितनी बड़ी चीज है। ये काम पहले क्यों नहीं हुआ?

अखिलेश ने बिना डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम लिए तंज कसा। कहा- कुछ लोग दिन-रात मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। कोई अस्पताल ऐसी दवा बनाए, जिससे वह जल्दी मुख्यमंत्री बन जाएं।

अखिलेश ने यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी आड़े हाथों लिया। कहा- प्रदेश में जितने भी मेडिकल कॉलेज हैं, उनमें न तो मानक के मुताबिक प्रोफेसर हैं और न ही टेक्नीशियन। अखिलेश यादव समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का हालचाल लेने लखनऊ पहुंचे थे।

div class=”f3e032cb “अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का हालचाल लिया।div
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव लखनऊ में समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल का हालचाल लिया।div
divdiv

JPNIC को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला

JPNIC को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला किया। कहा- अगर यह परंपरा बन जाएगी कि कैबिनेट के फैसले बदले जाएंगे, तो अगली सरकारें भी हर फैसला बदलेंगी। हम लोग उस संस्थान के फाउंडर मेंबर हैं और सरकार का उद्देश्य सिर्फ इसे बेचना है।

अंसल का जिक्र कर बोले- नेताजी की दूरदर्शिता थी

अखिलेश यादव ने अंसल क्षेत्र की योजनाओं को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा- आज जो ऊंची इमारतें दिख रही हैं, वो नेताजी ने बनवाई थीं। अंसल को 3 हजार एकड़ जमीन का लाइसेंस नेताजी ने दिया था, ताकि आम लोगों को घर मिल सकें। जो सस्ते मकान बनने थे, वे आज महंगे हो गए हैं।

div class=”f3e032cb “अखिलेश यादव ने कहा कि गांव के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।div
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव ने कहा कि गांव के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।div
divdiv

कहा- बीजेपी को सीसीटीवी से डर लगता है

अखिलेश यादव ने कहा- बीजेपी को सीसीटीवी से डर लगता है, क्योंकि उनकी हर चोरी उसमें कैद हो जाती है। उन्होंने कांवड़ यात्रा और वैदिक परंपरा पर भी सवाल उठाया। कहा- बीते 9 साल में कोई सुरक्षित कांवड़ कॉरिडोर नहीं बना। केवल QR कोड बना रहे हैं।

वैदिक परंपराओं को मानते हुए कोई ठोस काम नहीं हुआ। कांवड़ियों की सेवा के लिए DM और कमिश्नर को लगाना चाहिए। CO और SDM को उनके पैर दबाने चाहिए, ताकि पुण्य कमा सकें।

div class=”f3e032cb “समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के परिजनों ने अखिलेश यादव के साथ तस्वीर खिंचवाई।div
div class=”f46ba790″समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के परिजनों ने अखिलेश यादव के साथ तस्वीर खिंचवाई।div

आगे पढ़िए अखिलेश यादव की पांच बड़ी बातें…

1. संगठन में बदलाव से नहीं मिटेगी नाराजगी

भाजपा अगर संगठन में बदलाव भी करती है तो जनता की नाराजगी दूर नहीं होगी। महंगाई, बेरोजगारी और टूटे वादों से लोग नाराज हैं।

2. प्रदेश अध्यक्ष नहीं, अब सीएम-डिप्टी सीएम की चर्चा

भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बनाना मुद्दा नहीं है, बल्कि यूपी में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बदलने की सुगबुगाहट है। यही वजह है कि बीजेपी में शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है।

3. सलाहकार कंपनियों से तय हो रहा नेता

प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए बीजेपी ने बड़ी-बड़ी कंपनियां हायर की हैं, जो गांव-गांव सर्वे कर नेताओं का भविष्य तय कर रही हैं।

4. स्वास्थ्य मंत्री नाकाम, मेडिकल कॉलेजों की हालत खराब

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में मानक के अनुरूप स्टाफ नहीं है, इलाज के नाम पर सिस्टम फेल है।

5. चुनाव आयोग BJP के इशारे पर काम कर रहा

8 करोड़ वोटरों की नई लिस्ट चुनाव से ठीक पहले क्यों? यह एक सोची-समझी रणनीति है।

अखिलेश यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पढ़िए उनका संबोधन…

div class=”f3e032cb “अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।div
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।div
divdiv

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

अखिलेश यादव ने सपा के राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। इसलिए जानबूझकर शिक्षा को महंगी करने की साजिश की है। गरीबों के सामने रोटी-रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो रहा है।

पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। भाजपा विकास और बच्चों की शिक्षा की विरोधी इसलिए है क्योंकि लोग शिक्षित और जागरूक होंगे तो उसकी नाकारात्मक और पीडीए विरोधी रीति नीति से सभी लोग परिचित हो जाएंगे। भाजपा की नफरती और अलगाववादी सोच से सावधान रहने की जरूरत है।

स्कूल बंद होने वाले गांवों में मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा विरोधी नीति के खिलाफ 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस पर समाजवादी पार्टी के विधायक, नेता और पदाधिकारी ऐसे गांवों में जाकर स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे, जहां स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का निर्णय है।

div class=”f3e032cb “अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी निर्माण कार्य हुए उनकी गुणवत्ता पर उंगलियां उठती रही हैं। भाजपा असल में धोखा ही देती आई है।div
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में जो भी निर्माण कार्य हुए उनकी गुणवत्ता पर उंगलियां उठती रही हैं। भाजपा असल में धोखा ही देती आई है।div
divdiv

आरक्षण समाप्त करने की साजिश कर रही है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। सपा सामाजिक न्याय के राज्य की स्थापना करने को संकल्पित है। जातीय जनगणना से सभी को समानुपातिक भागीदारी मिलनी है। भाजपा सरकार विपक्ष के बहुत दबाव के बाद इस पर आधे-अधूरे मन से राजी हुई है।

भाजपा गरीब, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों का उनके हक नहीं देना चाहती है। आरक्षण खत्म करने का षडयंत्र कर रही है।

वोटर लिस्ट पर नजर रखनी होगी

भाजपा अपनी तिकड़म से चुनाव जीतती है। बिहार में चुनाव आयोग मतदाताओं की मनमानी छंटनी की तैयारी में है। वहां बहुत विरोध हो रहा है। कल उत्तर प्रदेश की बारी आएगी। इसलिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को वोट बढ़ाने और अवांछित मतदाताओं के नाम हटवाने पर निगाह रखनी होगी। जनता समाजवादी पार्टी के साथ है।

div class=”f3e032cb “अखिलेश यादव ने कहा कि अभी जहां आम महोत्सव का आयोजन हुआ। वह अवध शिल्प ग्राम सपा सरकार में बनाया गया था।div
div class=”f46ba790″अखिलेश यादव ने कहा कि अभी जहां आम महोत्सव का आयोजन हुआ। वह अवध शिल्प ग्राम सपा सरकार में बनाया गया था।div
divdiv

पूर्वांचल और बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे में घटिया सामग्री लगी

उन्होंने कहा कि भाजपा लूट मचा रही है। पूर्वांचल और बुन्देलखंड एक्सप्रेसवे में घटिया सामग्री लगी है। जगह-जगह सड़कें धंसने लगी हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने पर उन्हें दुबारा मानक के अनुसार बनाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रमाणित है।

भाजपा सरकार में एक भी ऐसा काम नहीं हुआ जो उल्लेखनीय हो। भाजपा सरकार में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ा। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, सांसद सनातन पाण्डेय, विधायक राहुल लोधी, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, अरविन्द कुमार सिंह और लल्लन यादव, काशीनाथ यादव, रामवृक्ष सिंह, वासुदेव यादव, प्रवक्ता अमीक जामेई, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा विकास यादव आदि उपस्थित रहे

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें