Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर आया लखनऊ का कुख्यात गैंगस्टर रुस्तम उर्फ सोहराब अब तक जेल वापस नहीं गया है। पैरोल खत्म हुए 5 दिन बीत चुके हैं,

July 7, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb”div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div

तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर आया लखनऊ का कुख्यात गैंगस्टर रुस्तम उर्फ सोहराब अब तक जेल वापस नहीं गया है। पैरोल खत्म हुए 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ खाली हैं। इस फरारी ने न सिर्फ यूपी बल्कि दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रखा है।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

सोहराब की तलाश में UP STF, दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें एक्टिव हो चुकी हैं। मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद और नेपाल बॉर्डर तक निगरानी तेज कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, सोहराब नेपाल भागने की फिराक में है, इसी कारण सीमा क्षेत्र तक अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गवाह ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- जान को खतरा

लखनऊ के कैंट क्षेत्र में एक ही रात में तीन लोगों की हत्या के आरोपी सोहराब की फरारी के बाद मुख्य गवाह गोपाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा- “सोहराब जैसे अपराधी खुले घूम रहे हैं, हम गवाहों की जान खतरे में है।” गोपाल ने तत्काल सुरक्षा देने की मांग की है।

भाई की हत्या का लिया था खौफनाक बदला

2005 में रमजान की चांद रात पर शहजादे की हत्या के बाद अगले साल ईद पर सोहराब, सलीम और रुस्तम ने हुसैनगंज, डालीगंज और मड़ियांव में एक-एक कर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या से पहले तत्कालीन SSP को कॉल कर धमकी दी गई थी- “रोक सको तो रोक लो।”

हत्या, फिरौती, सुपारी किलिंग में शामिल रहा गिरोह

div class=”f5e1d774 ”

  1. बसपा शासन में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सैफी हत्याकांड को भी अंजाम दिया
  1. पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान वर्क के नाती फैज की जेल में हत्या करवाई
  2. अमीनाबाद में दिनदहाड़े पार्षद पप्पू पांडे के शूटर की हत्या
  3. दर्जनों हत्या, रंगदारी और गैंग वॉर की घटनाओं में नाम

div

STF को मिले अहम सुराग, रिश्तेदारों से पूछताछ

STF और खुफिया एजेंसियों ने सोहराब की पत्नी सन्नो समेत कई रिश्तेदारों से पूछताछ की है। जानकारी मिली है कि फरारी के दौरान उसने कई लोगों से रुपए भी वसूले हैं। अब STF की तीन टीमें दबिश पर निकली हैं और उसकी संभावित लोकेशन पर रेड की जा रही है।

गिरोह के दोनों बड़े भाई भी तिहाड़ में बंद

कुख्यात अपराधी सलीम और रुस्तम भी तिहाड़ जेल में बंद हैं। तीनों भाई लखनऊ के सदर बाजार इलाके के रहने वाले हैं और शहर के सबसे संगठित कई गैंग में शामिल माने जाते हैं। अब छोटे भाई की फरारी ने एक बार फिर पूरे गिरोह को पुलिस रडार पर ला दिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें