Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने महिला कर्मचारी के साथ रेप किया। इसका वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कैश और ज्वेलरी हड़प लिए।

By admin · July 9, 2025 · 1 min read

लखनऊ में लूलू मॉल के कैश मैनेजर ने महिला कर्मचारी के साथ रेप किया। इसका वीडियो बना लिया, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कैश और ज्वेलरी हड़प लिए। इसके बाद धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। ऐसा नहीं करने पर गाली–गलौज और मारपीट की। सिगरेट से शरीर पर कई जगह दागा। धर्मांतरण नहीं करने पर नौकरी से निकालने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने 7 जुलाई को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर मो. फरहाज उर्फ फराज (27) को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से रामनगर, पहाड़गंज घोसियाना, जिला अयोध्या का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर फरहाज उर्फ फराज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी कैश मैनेजर फरहाज उर्फ फराज को गिरफ्तार कर लिया है।

अब जानिए पूरा घटनाक्रम

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 25 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि मैं मूल रूप से सुलतानपुर जिले की रहने वाली हूं। मैं लूलू मॉल में नौकरी करती हूं। मॉल का कैश सुपरवाइजर फरहाज उर्फ फराज कुछ माह पहले बहाने से मुझे अपने घर ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। मैं अचेत हो गई तो फरहाज ने मेरे साथ साथ रेप किया। इसका उसने वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कैश और गहने ले लिए।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया

युवती ने बताया कि घटना के कुछ दिन बाद फरहाज धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। कहने लगा कि मॉल में नौकरी करनी है तो इस्लाम कबूल करना पड़ेगा। मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ गाली–गलौज और मारपीट की। फिर भी मैं इस्लाम कबूल करने के लिए तैयार नहीं हुई, तो जलती सिगरेट से दागा। नौकरी से निकाल देने की धमकी दी।

यह तस्वीर लूलू मॉल की है।
यह तस्वीर लूलू मॉल की है।

FIR में गंभीर आरोप, आरोपी फरहाज गिरफ्तार

डीसीपी नार्थ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप, धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 8 जुलाई को उसे पूछताछ के लिए सुशांत गोल्फ सिटी थाने बुलाया गया। आरोपी अपनी मां परवीन बानो और भाई मो. तरबेज के साथ थाने आया। थाने से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मॉल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ

पुलिस इस मामले की धर्मांतरण गैंग से जुड़े होने के एंगल पर भी जांच कर रही है। इसके लिए मॉल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे पूछ रही है कि उन पर भी तो धर्मांतरण का दबाव नहीं बनाया गया है।

और खबरें