Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ के आलमबाग इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश लंबे समय से लूट की घटना में फरार चल रहा था।

By admin · July 12, 2025 · 1 min read

लखनऊ के आलमबाग इलाके में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश लंबे समय से लूट की घटना में फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

इसी बाइक से बदमाश भाग रहा था। पुलिस ने पीछा किया तो फिसलकर गिर गया।
इसी बाइक से बदमाश भाग रहा था। पुलिस ने पीछा किया तो फिसलकर गिर गया।
मुठभेड़ के बाद सैंपल उठाए गए।
मुठभेड़ के बाद सैंपल उठाए गए।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश से पूछताछ की।
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश से पूछताछ की।

लगातार कर रहे थे चेन स्नेचिंग

छोटा बारा आलमबाग निवासी मीरा कटियार कटिहार से 3 जून को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने चेन लूट ली थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार देर रात आलमबाग क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो 3 जुलाई को आलमबाग क्षेत्र में महिला के गले से चेन खींचकर भागा था। वह चैन को बेचने के लिए उसी मोटरसाइकिल ग्लैमर से टुनटुनिया फाटक से लंगड़ा फाटक के रास्ते से कहीं जाने वाला है।

पुलिस को देखते ही भागा

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर तेजी से मोटरसाइकिल मोड़कर कर भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गई। इसके बाद व्यक्ति उठ कर पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से तमंचा निकालकर पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक राउंड फायर किया। जिससे उस व्यक्ति के पैर में गोली गई और घायल होकर गिर गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान डीआरएम पुलिया कनौसी थाना कृष्णा नगर निवासी सत्येंद्र उर्फ कालिया पुत्र मुनेश्वर के रूप में गई। तलाशी के दौर उसके पास से देसी तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपी सतेंद्र ने आलमबाग में महिला से लूट की बात कबूल की। जांच में पता चला कि अब 50 से ज्यादा लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

और खबरें