Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी सिपाही विनय चौहान ?

By admin · July 17, 2025 · 1 min read

फर्रुखाबाद में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को गुरुवार को बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी सिपाही विनय चौहान फिरोजाबाद जनपद के जसराना का रहने वाला है। वह 2011 से पुलिस विभाग में कार्यरत था।

घटना 2 जुलाई की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र की कक्षा 11 की छात्रा स्कूल जा रही थी। सिपाही ने उसे तमंचे के बल पर कार में बैठा लिया। छात्रा ने सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

छात्रा के पिता की शिकायत पर नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच सीओ मोहम्मदाबाद को सौंपी गई थी। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया।

एएसपी डॉक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया मामले में नवाबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीओ मोहम्मदाबाद द्वारा विवेचना की गई थी। न्यायालय के आदेश पर आरोपी जेल में निरुद्ध है। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। एसपी द्वारा दोषी पाए जाने पर हेड कांस्टेबल को पद से डिसमिस कर दिया गया है।

और खबरें