Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में महाराणा प्रताप की तलवार तोड़ी CM ने किया था प्रतिमा का लोकार्पण हुसैनगंज पुलिस खंगाल रही CCTV

By admin · July 19, 2025 · 1 min read

लखनऊ के महाराणा प्रताप चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा में लगी तलवार का ऊपरी हिस्सा असामाजिक तत्वों ने देर रात तोड़ दिया। घटना से इलाके के लोगों में गुस्सा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि प्रतिमा के साथ शरारती तत्वों ने छेड़छाड़ की है।

प्रतिमा का हाल ही में सौंदर्यीकरण हुआ था। 9 मई 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी प्रतिमा का लोकार्पण किया था।

तलवार का हिस्सा तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
तलवार का हिस्सा तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

दो तलवारों में एक तोड़ी गई

प्रतिमा में दो तलवारें लगी हैं, जिनमें से एक की धार और ऊपरी हिस्सा तोड़ा गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि देर रात किसी ने तलवार को तोड़ा है। यह भी हो सकता है कि तलवार को चोरी करने की नीयत से ऐसा किया गया हो। लोगों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताया और पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

CM योगी ने बदला था चौराहे का नाम

9 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हुसैनगंज चौराहे का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौराहा किया था। उन्होंने कहा था कि महाराणा प्रताप की वीरता और आत्मबलिदान हर भारतवासी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

सीएम ने यह भी कहा था कि अकबर की विशाल सेना भी उनकी रणकुशलता के आगे टिक नहीं सकी थी।

9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा का लोकार्पण किया था।
9 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिमा का लोकार्पण किया था।

पुलिस कर रही छानबीन

हुसैनगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर हुसैनगंज ने बताया कि जिस तरह से प्रतिमा से छेड़छाड़ हुई है, वह गंभीर मामला है। जल्द ही दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें