Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

सारी रात बिजली रही गुल, बून्द बून्द पानी को तरसे लोग।

By admin · July 25, 2025 · 1 min read

 

रुपईडीहा। नेपाली सीमा से सटी नगर पंचायत रुपईडीहा की बिजली की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। स्वेच्छाचारी लाइनमैन चलती बिजली के बीच शटडाउन लेते रहते हैं। जेई को कुछ पता ही नही होता। बीती 23 की रात बिजली गुल रही। उपभोक्ताओं को कारण का भी पता नही लगता। लोगों को पीने का पानी नही मिला। सारी रात भीषण गर्मी के चलते छोटे बच्चे व बुजुर्गों को सड़क पर निकल कर रात बितानी पड़ी। 24 जुलाई की सुबह 2 बजे आयी। फिर 5 बजे कट गई। 6 बजे आने समय है। परंतु 7 बजे बिजली पुनः मिली। फिर 10 बजे कट गई। जानकारी मिली कि रुपईडीहा मे कहीं केबिल जल गई है। इसलिए लाइनमैन जियालाल ने आधे घंटे के लिए शटडाउन लिया है। इसपर सभासद रजा इमाम रिज़वी ने कहा कि यह कार्य रोस्टिंग के समय भी हो सकता है। रोस्टिंग मे आपलोग काम करते नही चलती चलाती बिजली काट देते हैं। बरसात न होने के कारण जानलेवा गर्मी पड़ रही है। लोग बेहाल हैं। यही नही रुपईडीहा की केबिलें अक्सर फुलझड़ी की तरह जलती रहती हैं।

क्या कहते हैं जेई।

इस संबंध में जब जेई शंभु दयाल से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इसके बारे में जानकारी नही है। अब आगे से रोस्टिंग मे ही फाल्ट दूर की जाएगी।
जबकि प्राप्त खबरों के अनुसार प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली के उच्चाधिकारियों को बैठक में फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को बनिये की दुकान नही है। यह जनसेवा है। आपलोगों की कारगुजारी से सरकार की बदनामी होती है। अब देखें कि उनकी फटकार पर बिजली कर्मियों की सक्रियता बढ़ती है या नही।

श्याम कुमार मिश्रा रुपईडीहा
24/7/2025

और खबरें