Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

थाने का फ्रंट बना अवैध टेक्सी स्टैंड।

By admin · July 25, 2025 · 1 min read

रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा मे राजस्व को चुना लगाने वाले आधा दर्जन स्थानों पर अवैध बेसुमार यात्री वाहन चल रहे हैं। यदाकदा एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह यहां आकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं और इन डग्गामार वाहनों के संचालकों के साथ गलबहियां डालकर बातचीत करते देखे जाते हैं।

रुपईडीहा रोडवेज डिपो से लखनऊ, कानपुर, बरेली, दिल्ली, हरिद्वार, शिमला, जयपुर, वारणसी अयोध्या आदि स्थानों के लिए दर्जनों बसें नित्य जाती हैं। परंतु यह खाली जा रही है। थाने के सामने एनएच 927 पर दर्जनों अवैध वाहन नेपाली सवारियों को रोडवेज तक पहुंचने ही नही देते। सुबह 6 बजे बार्डर खुलते ही एसएसबी कैम्प व थाने के सामने नेपाली सवारियों पर झपटते देखे जाते हैं। रुपईडीहा की चारों ओर हरिद्वार, शिमला व दिल्ली के लिए दर्जनों की संख्या में बड़े व छोटे वाहन कुछ परमिट कुछ बिना परमिट सवारियां भरकर राजस्व को भारी चपत लगा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अब इन वैध अवैध सवारी साधनों को एक ही परिसर से चलाने की योजना बन रही है। यह कार्यवाही एक परिवहन विभाग के अधिकारी की शह पर ही चलाने की योजना बन रही है। तब तो एक भी सवारी यूपी रोडवेज को नही मिलने वाली। ये लोग मनमानी किराया वसूलते हैं। भूसे की तरह सवारियों को ठूंस ठूंस कर बैठते हैं। यह सारा कार्य शासन प्रशासन की देखरेख व एक सत्ताधारी राजनेता के संरक्षण में बेरोकटोक चल रहा है।

पिछले दिनों एक टैक्सी स्टैंड पर तत्कालीन

उपजिलाधिकारी नानपारा अश्विनी पांडेय तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह ने सदलबल यहां लगे टैक्सी स्टैंड का बोर्ड तुड़वा कर फेंकवा दिया था। परिवहन विभाग के सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी यह है कि एक किलोमीटर के अंदर कोई भी सवारी साधन नही चल सकता। कई बार एआरएम राम प्रकाश रुपईडीहा डिपो ने इन लोगो को हिदायत भी दी। कुछ दिन ठीक रहा। परंतु फिर यह अवैध धंधा जारी हो गया। फलस्वरूप दिल्ली, हरिद्वार, लखनऊ, कानपुर रोडवेज बसें खाली जा रही हैं। जबकि इन डग्गामार वाहनों के नेपालगंज मे बैठे एजेंट सवारियों को पकड़ कर रिक्शों से इन अवैध सवारी साधनों तक पहुंचा रहे हैं।

आश्चर्य यह है कि ठीक थाने के सामने रोड जाम कर ई रिक्शे, अवैध चार पहिया वाहन पैदल यात्रियों तक के लिए चलना दूभर कर रहे हैं। एसएसबी व पुलिस कर्मी इस ओर से आंखे मूंदे हुए हैं।

श्याम कुमार मिश्रा रुपईडीहा
24/7/2025

और खबरें