Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ आ रहीं दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और सुनिधि चौहान:इकाना में आज यूपी T-20 लीग का आगाज, जाह्नवी-सिद्धार्थ भी मौजूद रहेंगे

By admin · August 17, 2025 · 1 min read

यूपी T-20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड और भोजपुरी गानों का तड़का इकाना स्टेडियम में देखने को मिलेगा। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और सिंगर सुनिधि चौहान की परफॉर्मेंस शाम 5:30 बजे से होगी। गेस्ट अपीरियंस के तौर पर फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर भी मौजूद रहेंगे।

पिछले साल सीजन दो की ओपनिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस कृति सेनन, एक्टर आयुष्मान खुराना और रैपर बादशाह की परफॉर्मेंस हुई थी। पहला मैच शाम 7:30 बजे से मेरठ मावेरिक्स और कानपुर सुपर स्टार्स के बीच शुरू होगा।

दिशा पाटनी।
दिशा पाटनी।

IPL के चंपक कैमरे का मुकाबला करेगा चुलबुल

IPL मैच के दौरान इकाना स्टेडियम में विराट कोहली चंपक कैमरे के साथ खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान चंपक कैमरे से मुकाबले के लिए चुलबुल डॉग कैमरा मुकाबला करते हुए नजर आएगा।

यूपी T- 20 लीग के चेयरमैन और पूर्व डीजीपी डॉक्टर डीएस चौहान ने कहा कि चंपक से चुलबुल का मुकाबला होगा। इस बार डॉग कैमरा, फील्ड प्लेसमेंट कैमरा रहेगा। इससे जो लोग टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जो लोग मैच देखेंगे उन्हें हीलिंग एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा।

इसमें फील्ड प्लेसमेंट कैसे होता है, बल्लेबाज कैसे फील्ड में बदलाव के बाद शॉट्स में चेंज करता है। बल्लेबाजों को जज करना आसान दर्शकों के लिए होगा। इसमें बल्लेबाजों के शॉट्स की रफ्तार और उसकी ऊंचाई भी पता चलेगा।

तमन्ना भाटिया।
तमन्ना भाटिया।

छह टीमें 34 मैच खेलेंगी

लीग मैच में कल 30 मैच खेले जाएंगे इसके साथ ही क्वालीफायर मुकाबले और फाइनल मिलाकर कल 34 मैच टूर्नामेंट में खेले जाने हैं। चेयरमैन ने कहा कि इस बार एंटी करप्शन की टीम बढ़ाई गई है बीसीसीआई से तीन ऑफिशियल्स की टीम टूर्नामेंट में मौजूद रहेंगे। ताकि खिलाड़ियों और खेल स्टाफ पर नजर बनाए रखा जा सके। ओपनिंग सेरेमनी में 500 रुपए से 1200 रुपए तक के टिकट हैं।

और खबरें