Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सिरफिरे की हरकत से परेशान हुई महिला डॉक्टर:एक दिन में हजार से ज्यादा कॉल और मैसेज किया, पीछा कर फ्लैट तक पहुंचा

By admin · August 26, 2025 · 1 min read

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक सिरफिरे ने परेशान कर रखा है। एक दिन में 1000 से ज्यादा कॉल और 5 हजार से ज्यादा अश्लील मैसेज कर दिए। जिसकी शिकायत उन्होंने 1090 वीमेन हेल्पलाइन पर कर दी। इससे गुस्सा होकर सिरफिरा पीछा करता हुए उनके फ्लैट पर पहुंच गया। महिला ने विभूतिखंड थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अस्पताल परिसर में रहने वाली पीड़िता असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उनका आरोप है कि बस्ती निवासी महेश तिवारी (41) लंबे समय से उन्हें फोन और मैसेज कर परेशान कर रहा है। महेश ने एक दिन में 1000 कॉल और 5000 अश्लील मैसेज-फोटो भेज चुका है। महिला डॉक्टर ने इसके लिए 1090 वीमेन हेल्पलाइन पर 12 मई 2025 को शिकायत भी की थी। पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपी बाज नहीं आया।

अस्पताल से निकलने के बाद करने लगा पीछा

पीड़िता का कहना है 19 अगस्त की शाम ओपीडी से निकलकर फैकल्टी अपार्टमेंट लौट रही थी। इस दौरान आरोपी उनका पीछा करते हुए फ्लैट तक पहुंच गया। लिफ्ट का इंतजार कर रही डॉक्टर को जब वह पास खड़ा दिखा तो उन्हें हमले का शक हुआ। उनकी चीख सुनकर मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने महेश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और खबरें