Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में इमोशनली ब्लैकमेल होकर बहन ने सुसाइड किया NCC कैडेट का भाई बोला पुलिस अफसर बन घर के हालात बदलना चाहती थी

By admin · August 29, 2025 · 1 min read

पड़ोसियों की वजह से मेरी बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह पुलिस अफसर बनकर घर के हालात बदलना चाहती थी। पड़ोसी मोहित तिवारी और उसकी बहन खुशबू तिवारी उसको काफी समय से परेशान कर रहे थे। कहते थे कि तुम्हारा वीडियो हमारे पास है। उसे वायरल करके तुम्हें बर्बाद कर देंगे।

यह कहना है लखनऊ के युवक का। उसकी 20 वर्षीय बहन ने 21 अगस्त को सुसाइड कर लिया था। वह एनसीसी कैडेट थी। उसके पिता ने पड़ोसियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद भास्कर रिपोर्टर ने मृतका के घर पहुंचा। यहां परिजनों से बात की।

मृतक के भाई-बहन, मां-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के भाई-बहन, मां-दादी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोहित फोन करके उसे अपने कमरे में बुलाता था

भाई ने बताया कि बहन ने आत्महत्या सिर्फ इसलिए की क्योंकि उसे पड़ोस में रहने वाला मोहित तिवारी और उसकी बहन खुशबू तिवारी परेशान कर रही थी। मोहित उसको फोन करके अपने कमरे में बुलाता था और ना जाने पर तरह-तरह के मानसिक तनाव देता था। अकेला पाकर छेड़छाड़ करता था।

उसकी बहन खुशबू तिवारी उसको इमोशनली ब्लैकमेल करती थी। दोनों भाई बहन ने मिलकर मेरी बहन को दिमागी तौर पर इतना परेशान कर दिया कि उसने फांसी लगा ली। उसको बार-बार दोनों भाई-बहन यह धमकी देते थे कि तुम्हारा वीडियो है, जिसको वायरल कर देंगे। वीडियो वायरल होने के बाद न तुम कहीं मुंह दिखाने के लायक रहोगी न तुम्हारे घर वाले, तुम बर्बाद हो जाओगी।

घरवालों ने हमें मृतका की कई फोटो दिखाईं। इस दौरान घर वाले रोने लगे।
घरवालों ने हमें मृतका की कई फोटो दिखाईं। इस दौरान घर वाले रोने लगे।

फांसी लगाने से पहले मेला घूमकर आई थी

भाई ने बताया कि मेरी बहन NCC की कैडेट थी। ट्रेनिंग कर रही थी। उसका सपना था कि वह पुलिस विभाग में नौकरी करे। वह सरकारी एग्जाम में परीक्षा केंद्रों में सुपरवाइजिंग भी करती थी। उसका सपना था कि वह पुलिस अफसर बनकर घर की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी। घर का भविष्य बनाएगी। घरवालों को अच्छी जगह पर रखेगी।

अक्सर हम लोग जब बात करते थे तो कहती थी कि भैया, हमको परिवार के लिए बहुत कुछ करना है। जिस दिन उसने आत्महत्या की है उससे पहले वह छोटे भाई और छोटी बहन के साथ मेला घूम करके आई थी। वह गेट पर खड़ी हुई थी तभी मोहित तिवारी की बहन खुशबू तिवारी ने उससे गाली-गलौज करने लगी और धमकी देने लगी।

भाई ने बताया- मेरी बहन को मोहित मानसिक परेशान करता था और उसकी बहन इमोशनली ब्लैकमेल करती थी।

इस दौरान मोहित की मम्मी भी आई। उसने भी गाली दी और धमकाया। कई बार उन्होंने घर में घुसकर के गंदी-गंदी गालियां दीं जो किसी लड़की को नहीं देनी चाहिए। आत्महत्या करने से पहले वह जाकर के पापा के साथ थोड़ी देर बैठी थी। उसके बाद अपने कमरे में गई और कमरा बंद कर लिया। उसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

दो दिन से चल रहा था विवाद, रात में हुआ झगड़ा

परिजनों के मुताबिक बीते दो-तीन दिन से दोनों के बीच विवाद हो रहा था। उस रात भी कहासुनी के बाद दोनों परिवारों को बीच-बचाव करना पड़ा। इसके बाद बहन अपने कमरे में चली गई और रात में आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर का कहना है कि FIR दर्ज कर की गई है। 30 घंटे के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया।

चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

मृतक के पिता ने हुसैनगंज थाने में आरोपी मोहित तिवारी, बहन खुशबु तिवारी, पिता कन्हैया लाल तिवारी और मां संतोष तिवारी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

और खबरें