Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

दलित किशोरी को अगवा करके गैंगरेप:मुंह दबाकर 4 युवक जंगल ले गए, पीड़िता ने बाइक से कूदकर जान बचाई

By admin · August 29, 2025 · 1 min read

लखनऊ में 4 युवकों ने दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया। 2 युवक बाइक से किशोरी को जंगल में ले गए। वहां दो अन्य युवकों को भी बुलाया। इसके बाद एक-एक कर चारों ने किशोरी के साथ दरिंदगी की। इसके बाद बाइक पर बैठाकर उसे दूसरी जगह ले जाने लगे।

तभी रास्ते में किशोरी ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक की हैंडल पकड़कर खींच दी। इससे बाइक गिर पड़ी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पूछताछ में एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा। बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना गुरुवार रात बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र की है।

घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। कई ग्रामीण रात में ही थाने पहुंच गए।
घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। कई ग्रामीण रात में ही थाने पहुंच गए।

घर जाते समय किशोरी को अगवा किया

बख्शी का तालाब की रहने वाली 16 साल की किशोरी गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अपने पुराने घर से नए घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में सुनसान जगह पर मौका पाकर 2 युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। उसका मुंह दबाकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद जंगल ले गए।

वहां दो अन्य युवकों को भी बुलाया। चारों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके बाद बाइक पर बैठाकर किसी अन्य जगह ले जाने लगे। गांव के पास रास्ते में किशोरी ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

किशोरी ने हैंडल खींचकर बाइक गिराई

किशोरी ने हिम्मत दिखाकर बाइक का हैंडल मोड़ दिया। इससे बाइक गिर गई। किशोरी का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने 1 युवक को पकड़ लिया। किशोरी ने लोगों को आपबीती बताई। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।

उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। उसके आधार पर उसके एक साथी को भी पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की पहचान शिवा सिंह और राज के रूप में हुई। दो अन्य आरोपियों को किशोरी पहचान नहीं पाई।

मामले को लेकर एक्स पर शिकायत की गई।
मामले को लेकर एक्स पर शिकायत की गई।

लोग बोले- पुलिस लापरवाही कर रही थी

परिजनों ने मामले की बीकेटी थाने में लिखित शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस शुरू में कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही थी। इस पर लाखन आर्मी के चीफ सूरज पासी ने एक्स पर मामले को लेकर पोस्ट किया। उन्होंने लखनऊ पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और डीजीपी को टैग करते हुए लिखा- थाना बक्शी का तालाब जनपद लखनऊ क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से गैंगरेप हुआ है।

उनके इस पोस्ट को वुमन एंड चाइल्ड सिक्योरिटी ऑर्गेनाइजेशन 1090 ने लखनऊ पुलिस को टैग करते हुए मामले में कार्रवाई करने के लिए रीपोस्ट किया। उसके बाद लखनऊ पुलिस ने मामला संज्ञान में होने की जानकारी दी। सूरज पासी ने मामले की एसीपी बीकेटी अमोल मुरकुट को भी जानकारी दी। हालांकि, थाना प्रभारी ने एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर नाराजगी जताई।

और खबरें