Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, बिल्डिंग उड़ी:पति-पत्नी समेत 4 की मौत, कई लोग अभी मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

By admin · August 31, 2025 · 1 min read

लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हो गया। हादसे में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी समेत 4 की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। क्योंकि, धमाके के बाद पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं।

डीएम-कमिश्नर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस टीमें मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। धमाका इतना भीषण था कि आसपास के 2-3 मकान भी टूट गए। इससे करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए। बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं।

हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा में हुआ है।

घटनास्थल की 3 तस्वीरें…

धमाका इतना तेज था कि लाशें 50 फीट दूर जाकर जाकर गिरीं।।
धमाका इतना तेज था कि लाशें 50 फीट दूर जाकर जाकर गिरीं।।
करीब एक हजार लोग मौके पर पहुंच गए हैं। एंबुलेंस से घायलों को ले जा रहा है।
करीब एक हजार लोग मौके पर पहुंच गए हैं। एंबुलेंस से घायलों को ले जा रहा है।
पूरी बिल्डिंग धमाके में ध्वस्त हो गई। आसपास के घर भी टूट गए हैं।
पूरी बिल्डिंग धमाके में ध्वस्त हो गई। आसपास के घर भी टूट गए हैं।

1 किमी दूर तक सुनाई दी आवाज

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि यह पटाखा फैक्ट्री अवैध थी। यह रिहायशी बस्ती में चल रही थी। रविवार को दोपहर 12 बजे विस्फोट हुआ। विस्फोट कैसे हुआ यह अभी क्लीयर नहीं हुआ। कुछ लोग सिलेंडर फटने की बात भी कह रहे हैं। अभी पूरा फोकस रेस्क्यू पर है।

मलबे में मिले दो शव बुरी तरह से झुलस गए हैं। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

रेस्क्यू में जेसीबी भी लगाई गई है। बगल के घर की दीवार भी टूट गई है।
रेस्क्यू में जेसीबी भी लगाई गई है। बगल के घर की दीवार भी टूट गई है।

और खबरें