लखनऊ में ऑटो चालक की दिनदहाड़े हत्या:चाकू से गला रेता; लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा

Date:

लखनऊ में ऑटो चालक की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी को हत्या करते देख ग्रामीण मौके पर दौड़ते हुए पहुंच गए। जब तक लोग पहुंचते तब तक ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया।

वारदात गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उन्मेदखेड़ा मोड़ पर की गई। मृतक की पहचान गादियाना निवासी पवन के रूप में हुई है। आरोपी मोहित उसी के गांव का रहने वाला है। लोगों आता देख मोहित भागने लगा लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

मृतक यही ऑटो चलाता था।
मृतक यही ऑटो चलाता था।

ऑटो में ही हत्या की गई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- पवन की हत्या उसके ऑटो में ही की गई। वह ऑटो लेकर घर से निकला था। उसे रास्ते में मोहित मिल गया। मोहित सड़क पर काफी देर से टहल रहा था। उसने ऑटो देखा तो उसके सामने आकर जबरदस्ती रुकवा लिया और पवन पर हमला कर दिया। जब तक लोग पहुंच पाते तब तक में मोहित गला रेतकर भागने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला व एक युवक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज ।

मिहींपुरवा नानपारा /लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर थाना अंतर्गत परवानी...

परवानी गौढी बाजार में खुलेआम बिक रही प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली

नहीं है प्रशासन का कोई डर,, निडर होकर बिक्री...