Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री आवास के पास महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास:लखनऊ पुलिस टीम ने पकड़ा, बोली- 50 लाख की ठगी हुई

By admin · September 1, 2025 · 1 min read

लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है। वह हरदोई की रहने वाली है। उसने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। यह देखते ही आसपास मौजूद पुलिस वालों ने दौड़कर उसे आग लगाने से बचा लिया।

महिला का आरोप है कि उसकी शिकायतों पर हरदोई पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला रोली अपने दो बच्चे लेकर लखनऊ पहुंची है। रोली ने आरोप लगाया कि विक्की मिश्रा उर्फ विवेक ने मकान दिलाने के नाम पर उनसे 50 लाख रुपए लिए थे। आरोप है कि इसमें से करीब 26 लाख रुपए अब तक वापस नहीं किए। इसी विवाद को लेकर पीड़ित लगातार न्याय की गुहार लगा रहे थे।

और खबरें