Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में अपनी सरकार के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन:गाड़ियों पर चढ़े, नारे लगाए- होश में आओ; पुलिस खींचकर ले गई, डिप्टी सीएम मिले

By admin · September 3, 2025 · 1 min read

बाराबंकी के रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद छात्रों में आक्रोश है। लखनऊ विश्वविद्यालय और विधानसभा के बाहर एबीवीपी छात्रों ने योगी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ‘संजय प्रसाद होश में आओ, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, योगी सरकार मुर्दाबाद, छात्र शक्ति जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

छात्रों का आरोप है कि रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में पुलिस के बीच गुंडे घुसे थे। पहले उन्होंने मारा। उनका जब छात्रों ने विरोध किया तो पुलिस ने जानलेवा हमला कर दिया। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। वहां पर लॉ की डिग्री की मानता नहीं है। ऐसे में लॉ स्टूडेंट के साथ धोखा किया गया है।

2022 में विधि विभाग की बार काउंसिल ऑफ इंडिया से संबद्धता के बारे में जानकारी जब ली गई तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। अगर इन सब मामलों पर शाम तक रिपोर्ट नहीं आती है तो प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन करते हुए कई छात्र पुलिस की गाड़ियों पर चढ़ गए। इसके बाद पुलिस उन्हें वहां से खींचकर इको गार्डन ले गई।

केजीएमयू में भर्ती ABVP के घायल कार्यकर्ताओं से रात में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की।

4 तस्वीरें देखिए…

पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़कर छात्रों ने नारेबाजी की।
पुलिस की गाड़ी के ऊपर चढ़कर छात्रों ने नारेबाजी की।
एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारियों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एबीवीपी के पूर्व पदाधिकारियों ने विधानसभा के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों को पुलिस ने सोमवार को लाठियों से पीटा था।
बाराबंकी में रामस्वरूप यूनिवर्सिटी में छात्रों को पुलिस ने सोमवार को लाठियों से पीटा था।
केजीएमयू में भर्ती कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम ने मुलाकात की।
केजीएमयू में भर्ती कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम ने मुलाकात की।

बाराबंकी जिला अस्पताल से केजीएमयू शिफ्ट हुए थे कार्यकर्ता

बाराबंकी जिला अस्पताल से 9 कार्यकर्ताओं को केजीएमयू में शिफ्ट किया गया है। ट्रॉमा सेंटर में शुरुआती जांच के बाद सभी को गैस्ट्रो सर्जरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। डिप्टी सीएम ने सभी से मिलकर उनका हालचाल लिया। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने डॉक्टरों को सभी कार्यकर्ताओं का सही से इलाज करने का निर्देश दिया।

और खबरें