लखनऊ में गैंगरेप-हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी, हादसा दिखाने के लिए ट्रैक पर फेंका था महिला का शव

Date:

बदमाश अनुज रावत के पैर में गोली लगी है। - Dainik Bhaskar
बदमाश अनुज रावत के पैर में गोली लगी है।

लखनऊ में बदमाश को पुलिस ने दौड़ाकर गोली मारी। गोली लगने से आरोपी अनुज रावत घायल हो गया, जबकि उसका साथी देशराज रावत फरार हो गया। बदमाश की शनिवार देर रात किसान पथ किनारे पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। उसने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पुलिस ट्रैक के पास फेंक दिया था।

पुलिस ने घायल बदमाश को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। मौके से बाइक और तमंचा बरामद हुआ है।

आरोपी अनुज रावत ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पुलिस ट्रैक के पास फेंक दिया था।
आरोपी अनुज रावत ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में महिला से गैंगरेप के बाद हत्या कर शव पुलिस ट्रैक के पास फेंक दिया था।
पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनुज के पैर में गोली लगी।
पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनुज के पैर में गोली लगी।

अंडरपास की तरफ भागे

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और अंडरपास की तरफ भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में अनुज के पैर में गोली लगी।

गैंगरेप के बाद हत्या का केस

31 अगस्त को महिला के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या की गई थी। आरोपी अनुज ने पूछताछ में बताया कि महिला शराब पीने की आदी थी। जिसकी जानकारी अनुज को थी। वो अपने साथ बहाने से बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद साथी देशराज भी वहां पहुंचा। दोनों ने शराब पी और महिला से दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में ट्रैक के किनारे फेंक दिया। सोमवार को महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमॉर्टम में निजी अंगों पर गंभीर चोट और नुकीली वस्तु से प्रहार की पुष्टि हुई थी।

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

घटना के खुलासे के लिए एसीपी गोसाईगंज की निगरानी में चार टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज से अनुज और देशराज की पहचान हुई। फिलहाल देशराज की तलाश में दबिश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक साल से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे होम्योपैथी डॉक्टर।

लखनऊ। प्रदेश के होम्योपैथी विभाग में चयनित 68 चिकित्सकों...

भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक भी झुलसा,, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम‌

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से...