Skip to content
September 27, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सभी बाइकों को बेचने की फिराक में थे।

September 8, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb”div

लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सभी बाइकों को बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को दबोच लिया। गैंग में एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के पास से विभिन्न जिलों से चोरी की गई 20 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को ठाकुरगंज पुलिस टीम संदिग्ध वाहन और वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की बाइकें लेकर बरी रोड जंगल के पास मौजूद हैं।

सभी आरोपी सीतापुर के रहने वाले

वे जंगल से दूसरी जगह ले जाने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों पहचान सदरपुर सीतापुर निवासी जुनैद (24) पुत्र शहाबुद्दीन, अरस (21) पुत्र असलम, वंश गुप्ता (19) पुत्र मनोज गुप्ता, राहुल गुप्ता (27) पुत्र मायाराम गुप्ता, सलमान (28) पुत्र स्व. इस्लाम खान, जावेद (22) पुत्र शहाबुद्दीन और एक नाबालिग के रूप में हुई।

अलग-अलग जिलों में बेचते थे बाइक

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि वे बाइक चोरी के बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर पुलिस को गुमराह करते थे। इसके बाद उन्हें अलग-अलग जिलों में खपाते थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कड़ी विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने अब तक कई जनपदों से बाइक चोरी कर उन्हें खपाने का काम किया है। बरामदगी के बाद शहर में बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा हो गया है।

नाबालिग लड़का पीछे लगा रहता था

सतखंडा चौकी प्रभारी मनुज ने बताया कि उनका गैंग अस्पताल व भीड़ भाड़ वाले इलाके में एक्टिव रहता है। किसी व्यक्ति के आने पर नाबालिग लड़का उनसे पीछे लग जाता। बाकी इधर-उधर रहकर गतिविधि देखते। नाबालिग ज्यादा समय लगने की सूचना दे देता। इसके बाद बाइक चुराकर नंबर प्लेट व चेचिस नंबर बदल देते।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें