
युवक के मुताबिक, दोस्ती के बाद वह युवती के झांसे में आ गया। वह युवती की कही हुई बात मानता गया। युवती ने उसके कपड़े निकालकर फोटो भी ले लिए। वह एक बार उसके बुलाने पर गया, जिसके बाद जाना उसकी मजबूरी बन गई।
युवती एक दिन अचानक उसके घर पहुंच गई। उसके पिता से भी पैसे मांगने लगी। पीड़ित युवक ने पुलिस में मामले की शिकायत की। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया। मामला गीडा थानाक्षेत्र का है।

3 साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई
सहजनवां इलाके के युवक की 3 साल पहले दिसंबर 2023 में युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। युवक ने बताया कि युवती की उम्र करीब 19 साल की थी। वह करीब 16 साल का था। उसने बताया कि बातचीत में युवती ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया।
युवती ने होटल का कमरा पहले से ही बुक किया था। वह उसे कमरे में लेकर गई। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। युवक ने बताया कि जब उसने इनकार किया तो रेप के केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उसने युवती की बात मानते हुए संबंध बनाए। उसने बताया कि बाद में होटल रूम का 800 रुपए पेमेंट भी उसी ने किया। युवक ने बताया कि उस दिन के बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगी।

अलग-अलग होटलों में बुलाती थी
युवक के अनुसार, उसने 31 अगस्त 2024,19 सिंतबर 2024, 26 नवंबर 2024 को भी वह जबरिया किसी न किसी होटल में बुलाती और उसका शोषण करती थी। हर बार उसी से पेमेंट भी कराती थी। उसने आरोप लगाया कि युवती ने कई बार उससे रुपये भी लिए हैं।
उसने बताया कि युवती के शोषण से तंग आकर उसने परिवार के लोगों को बताने का निर्णय लिया। इसी बीच 25 जून 2025 को वह युवती के घर पहुंच गई। पिता से 12 लाख रुपये की डिमांड की। घरवाले पूरी बात जानकर परेशान हुए। युवक के पिता ने 23 जुलाई को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर नाबालिग बेटे को बचाए जाने का प्रार्थना पत्र दिया।

इसकी जांच भी कराई गई, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। केस दर्ज नहीं होने पर 28 जुलाई 2025 कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। 14 सिंतबर को अपर जिला सत्र न्यायालय/स्पेशल कोर्ट पॉक्सो एक्ट के आदेश पर गीडा थाने में केस दर्ज कर लिया गया। गीडा थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
तिवारीपुर थाने में भी आ चुका है ऐसा मामला
जुलाई 2025 में तिवारीपुर थाने में एक युवती के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने एक किशोर (17) का यौन शोषण किया। साथ ही किशोर के साथ फोटो लेकर धन उगाही की भी कोशिश की। युवती किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी, लेकिन पुलिस की जांच में किशोर ही पीड़ित निकला। इसके बाद किशोर के पिता ने युवती पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था।

