Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ हजरतगंज में आठवीं की छात्राएं बनीं ACP- SHO:चार्ज लेते ही ली क्राइम मीटिंग-“हर शिकायत पर होगी सुनवाई, महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस

By admin · September 27, 2025 · 1 min read

लखनऊ के सबसे VIP पुलिस स्टेशन हजरतगंज में शनिवार सुबह नज़ारा अनोखा था। यहाँ ACP और SHO की कुर्सी पर बैठीं कोई अफसर नहीं बल्कि कक्षा आठ की दो छात्राएं थीं। स्कूल यूनिफॉर्म में दोनों छात्राओं ने चार्ज लेते ही क्राइम मीटिंग की, रजिस्टर चेक किया और चौकी इंचार्जों को स्पष्ट निर्देश दे डाले- “महिला अपराध के हर केस पर तुरंत कार्रवाई होगी।”

चार्ज लेते ही ली क्राइम मीटिंग

कक्षा आठ की छात्रा नव्या गुप्ता ने SHO का चार्ज संभालते ही हजरतगंज थाने में क्राइम मीटिंग बुलाई। वहीं परिधि चौहान बनीं ACP। दोनों ने मिलकर महिला अपराध पर समीक्षा की और बीते दिनों हुई घटनाओं की जानकारी ली।

चौकी इंचार्जों को सख्त निर्देश

क्राइम मीटिंग में छात्रा SHO नव्या ने चौकी इंचार्जों से कहा- “कोई भी शिकायत आए तो तुरंत जांच होनी चाहिए, देरी बर्दाश्त नहीं।” छात्रा ACP परिधि ने जोड़ा- “महिला अपराध और महिला संबंधित सूचनाओं का त्वरित निस्तारण होना चाहिए।”

स्कूल यूनिफॉर्म में अफसर बनीं दोनों छात्राएं

दोनों छात्राएं उच्च प्राथमिक विद्यालय राजभवन की हैं। चार्ज लेते ही दोनों ने कहा- “पुलिस का काम जिम्मेदारी वाला है। हम भी आगे चलकर पुलिस अधिकारी बनना चाहती हैं।”

महिला शक्ति मिशन से जुड़ा अनुभव

प्रभारी निरीक्षक बनी छात्रा नव्या गुप्ता बोलीं सीएम योगी का महिला शक्ति मिशन बहुत अच्छा है। हमें भी लगा कि महिला सुरक्षा में हम भी योगदान दे सकते हैं।

पुलिस टीम ने किया स्वागत

चार्ज लेने के दौरान ACP विकास जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह सहित पुलिस टीम मौजूद रही। दोनों छात्राओं को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

और खबरें